सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हिजाब मामले में जजों को धमकाने वाला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट की शरण में, केस रद्द करने की मांग की

by Zeeshan Farooqui
अप्रैल 13, 2022
in क्राइम, दिल्ली, राष्ट्रीय

नई दिल्ली: हिजाब मामले में फैसला देने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट के जजों को धमकाने वाला रहमतुल्ला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। उसने अनुरोध किया है कि उसके खिलाफ बेंगलुरु में दर्ज केस रद्द कर दिया जाए। याचिका में यह मांग भी की गई है कि अगर कोर्ट मुकदमा रद्द नहीं करता, तो कम से कम बेंगलुरु में दर्ज केस को मदुरई ट्रांसफर कर दे। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर तमिलनाडु और कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है। मई के दूसरे सप्ताह में मामले की सुनवाई होगी।

15 मार्च को कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्कूल-कॉलेज में हिजाब पर रोक के राज्य सरकार के आदेश को सही ठहराया था। 17 मार्च को तमिलनाडु के मदुरई में तौहीद जमात नाम की संस्था ने इस फैसले के विरोध में एक सभा का आयोजन किया। इसमें जजों और सरकार के खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें कही गईं। इसी कार्यक्रम में रहमतुल्ला ने झारखंड में सड़क दुर्घटना में एक जज की मौत का हवाला दिया। आगे उसने धमकी भरे अंदाज़ में कहा कि अगर कर्नाटक हाई कोर्ट के जजों के साथ ऐसा कुछ होता है, तो अपनी मौत के ज़िम्मेदार वह खुद होंगे। मदुरई पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। 19 मार्च को रहमतुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED NEWS

New Chief Justice of India: न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संभाली जिम्मेदारी केस लिस्टिंग सिस्टम पर अपनाया कड़ा रुख

New Chief Justice of India: न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संभाली जिम्मेदारी केस लिस्टिंग सिस्टम पर अपनाया कड़ा रुख

नवम्बर 25, 2025

Atiq Ahmed हत्याकांड को लेकर बहन पहुंची सुप्रीम कोर्ट, असद के एनकाउंटर पर उठाए सवाल

जून 27, 2023

इसके बाद बेंगलुरु के विधान सौदा थाने में भी आईपीसी की संगीन धाराओं में रहमतुल्ला पर एफआईआर दर्ज हुआ। 19 मार्च से मदुरई की जेल में बंद रहमतुल्ला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। उसने कहा है कि एक छोटी सभा में कही बात इंटरनेट के ज़रिए वायरल हो गई है। जब एक राज्य में केस दर्ज हो चुका है तो उसी मामले पर दूसरे राज्य में एफआईआर नहीं होनी चाहिए थी।

Tags: hijab caseperson who threatened the judges in the hijab casesupreme court of india

Zeeshan Farooqui

Related Posts

New Chief Justice of India: न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संभाली जिम्मेदारी केस लिस्टिंग सिस्टम पर अपनाया कड़ा रुख

New Chief Justice of India: न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संभाली जिम्मेदारी केस लिस्टिंग सिस्टम पर अपनाया कड़ा रुख

by SYED BUSHRA
नवम्बर 25, 2025

New Chief Justice of India: जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार, 24 नवंबर को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप...

Atiq Ahmed हत्याकांड को लेकर बहन पहुंची सुप्रीम कोर्ट, असद के एनकाउंटर पर उठाए सवाल

by Ayushi Dhyani
जून 27, 2023

अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की खलेआम हत्या ने सबको चौंका दिया था। माफिया बर्दस के हत्या की...

Same-Sex Marriage: समलैंगिक विवाह को मान्यता की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 8वें दिन चल रही सुनवाई

by Ayushi Dhyani
मई 9, 2023

Same-Sex Marriage: तारीख थी 25 नवंबर, 2022.. जिस दिन दो समलैंगिक जोड़ों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत समलैंगिक विवाह...

रिश्वत लेने वालो पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, भ्रष्ट सेवकों के प्रति उदारता ना दिखाएं निचली अदालत

by Web Desk
दिसम्बर 16, 2022

भारत में रिश्वत लेना और भ्रष्टाचार करने वालो की अब खैर नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे लोगो पर फैसला दिया...

EWS आरक्षण संविधान का उल्लंघन नहीं, केंद्र के संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

by Muskaan Rajput
नवम्बर 7, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने EWS आरक्षण को हरी झण्डी दिखाई है सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिये...

Next Post

CNG Price Hike: एक बार फिर महंगाई का वार, PNG के बाद अब CNG भी महंगी, यहां 2.5 रुपये बढ़ी कीमत

गृह मंत्रालय ने आतंकवादी संगठन उम्र मुजाहिदीन के प्रमुख कमांडर मुस्ताक को 'डेजिग्नेटिड आतंकवादी' किया घोषित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India