सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

CNG Price Hike: एक बार फिर महंगाई का वार, PNG के बाद अब CNG भी महंगी, यहां 2.5 रुपये बढ़ी कीमत

by abhishek tyagi
अप्रैल 14, 2022
in बड़ी खबर, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

CNG Price Hike: दिल्ली वालों पर महंगाई का डबल अटैक हुआ है और आज पीएनजी 4.5 रुपये महंगी होने के बाद सीएनजी के दाम में भी इजाफा हो गया है. दिल्ली में आज से सीएनजी 2.5 रुपये महंगी हो गई है. इसके बाद दिल्ली में सीएनजी 71.61 रुपये प्रति किलो के रेट पर आ गई है।

NCR में भी बढ़े दाम
बढ़े दामों का असर दिल्ली के अलावा एनसीआर पर भी पड़ा है और नोएडा में भी ये महंगी हो गई है. आज से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 74.17 रुपये प्रति किलो हो गए हैं. वहीं गुड़गांव में सीएनजी के रेट 79.94 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं।

RELATED NEWS

Vrindavan Cleanliness: परिक्रमा मार्ग पर दुर्गंध और कचरे से परेशान श्रद्धालु,प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

Vrindavan Cleanliness: परिक्रमा मार्ग पर दुर्गंध और कचरे से परेशान श्रद्धालु,प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

सितम्बर 7, 2026
Motorola Razr Swarovski Edition में ऐसा क्या है खास? जाने कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी

Motorola Razr Swarovski Edition में ऐसा क्या है खास? जाने कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी

सितम्बर 7, 2026

IGL ने की दामों में बढ़ोतरी
दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल प्रमुख रूप से सीएनजी की सप्लाई करती है और इसने अपनी वेबसाइट पर नए बढ़े हुए दामों की सूची जारी कर दी है. दिल्ली के अलावा भी देश के कई राज्यों/शहरों में आईजीएल द्वारा सप्लाई की जाने वाली सीएनजी महंगी हो गई है।

एक हफ्ते में 5 रुपये और दो हफ्ते में 11.60 रुपये बढ़े दाम
पिछले हफ्ते गुरुवार यानी 7 अप्रैल को भी सीएनजी के दाम 2.5 रुपये प्रति किलो बढ़ गए थे वहीं इससे पहले भी सीएनजी महंगी हुई थी. लिहाजा अब तक दो हफ्तों में सीएनजी के दाम में कुल 11.60 रुपये प्रति किलो का इजाफा देखा जा चुका है।

आज से पीएनजी भी 4.5 रुपये महंगी
महंगे ईंधन कीमतों का सिलसिला जारी रहने से जनता को भारी परेशानी हो रही है और लगभग रोज ही ईंधन के दाम बढ़ने की खबरें आ रही हैं. आज दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने से पहले पीएनजी के दाम में 4.5 रुपये एससीएम का इजाफा देखा गया है. वहीं कल महाराष्ट्र के मुंबई में सीएनजी 5 रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी और पीएनजी के दाम में 4.5 रुपये प्रति घन मीटर की बढ़ोतरी देखी गई थी।

जानें आपके शहर में सीएनजी के नए दाम
दिल्ली- 71.61 रुपये प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 74.17 रुपये प्रति किलो
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 78.84 रुपये प्रति किलो
गुरुग्राम- 79.94 रुपये प्रति किलो
रेवाड़ी- 82.07 रुपये प्रति किलो
करनाल और कैथल- 80.27 रुपये प्रति किलो
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 83.40 रुपये प्रति किलो 
अजमेर, पाली और राजसमंद- 81.88 रुपये प्रति किलो

Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Vrindavan Cleanliness: परिक्रमा मार्ग पर दुर्गंध और कचरे से परेशान श्रद्धालु,प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

Vrindavan Cleanliness: परिक्रमा मार्ग पर दुर्गंध और कचरे से परेशान श्रद्धालु,प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 7, 2026

Vrindavan Cleanliness: वृंदावन के प्रमुख परिक्रमा मार्ग पर जुगल घाट के समीप बने ढलाव घर के आसपास लंबे समय से...

Motorola Razr Swarovski Edition में ऐसा क्या है खास? जाने कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी

Motorola Razr Swarovski Edition में ऐसा क्या है खास? जाने कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 7, 2026

Motorola Razr 2026 Swarovski Edition को कंपनी की Brilliant Collection का हिस्सा बनाया गया है। फोन को PANTONE Meteorite कलर...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

BSP organizational changes: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बहुजन...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Next Post

गृह मंत्रालय ने आतंकवादी संगठन उम्र मुजाहिदीन के प्रमुख कमांडर मुस्ताक को 'डेजिग्नेटिड आतंकवादी' किया घोषित

आंध्र प्रदेश की एक केमिकलफैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 की मौत 12 घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist