शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

रिश्ते हुए तार-तार…बीमा क्लेम  हड़पने के लिए मां को उतारा मौत के घाट… बेटी दामाद अपराध में शामिल

by Web Desk
अप्रैल 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पैसों के लालच में एक बेटी और दामाद ने मिलकर अपनी ही मां की हत्या कर दी और घटना को हादसा दिखाने के लिए रसोई गैस खोल आग लगा दी।

क्या है पूरी घटना

RELATED NEWS

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में महज 15 लाख रुपये हड़पने के लिए एक बेटी ने ही अपने पति के साथ मिलकर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के चपरगढ़ गांव का है।  बेटे का आरोप है कि बहन और जीजा ने हत्या की वारदात को अंजाम देकर , इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की।  आरोप है कि हादसे का रूप देने के लिए रसोई में शव डाला और गैस सिलिंडर का पाइप निकालकर आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, 60 वर्षीय चपरगढ़ गांव निवासी वीरमा कई सालों से झाझर रोड पर बेटे विपिन, बहू और दो पोतों के साथ रह रही थी। वीरमा की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक साल से बेटा और बहू दिल्ली रहने लगे थे, जबकि पोते ऋषभ और आरंभ दादी के साथ ही रहते थे। वीरमा ने करीब 16 कमरों को किराये पर दिया हुआ है। वीरमा एक कमरे में अपने पोतों के साथ सो रहीं थीं। सुबह जब शशि नाम की किरायेदार रसोई से पानी लेने गई तो रसोई का बाहर से दरवाजा बंद था और वीरमा जली हुई अवस्था में पड़ी थीं।

भाई ने ही अपनी बहन पर लगाए हत्या के आरोप

वीरमा के बेटे विपिन ने बड़ी बहन मीनू पर मां की हत्या कर जलाने का आरोप लगाया।  कुछ दिन पहले विमला के पति की मृत्यु हो गई थी। पति का एक्सीडेंटल बीमा था, बीमा के 14 लाख रुपए बुजुर्ग महिला वीरमा को मिले थे। बेटे का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद बीमे के 14 लाख रुपये वीरमा ने अपने बेटे विपिन को दे दिए थे। जिस बात का  मीनू ने कड़ा विरोध कर कई दिन तक नाराजगी जताई थी और कुछ महीने पहले मीनू ने मां का भी 15 लाख रुपये का बीमा करा दिया था। इस 15 लाख रुपये को हड़पने के लिए ही मीनू और जीजा महावीर ने मां की हत्या कर हादसे का रूप देने के लिए रसोई में बंद कर आग लगा दी।

वीरमा को हो चुका था क़त्ल का आभास

विपिन ने पुलिस को बताया कि रात वो दिल्ली में था। रात के लगभग नौ बजे मां वीरमा ने उसे कॉल कर कहा था कि मीनू उसे मार सकती है। जल्दी घर आकर मीनू के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दो। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने बहन-जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी अमित कुमार का कहना है कि जांच में मां का बीमा क्लेम हड़पने और पिता का बीमा क्लेम भाई को देने के विवाद में आरोपी दंपती के वारदात अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Tags: Crime NewsCrimes in UPGreaterNoidamurderNews1IndiaUP NewsUP PoliceUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

Nepal Flood: नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद भारत में बाढ़ का खतरा, बिहार-UP में NDRF की बढ़ी निगरानी

Nepal Flood: नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद भारत में बाढ़ का खतरा, बिहार-UP में NDRF की बढ़ी निगरानी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Nepal Flood: नेपाल में चीन सीमा के पास फ्लैश फ्लड की घटना के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बुजुर्गों के लिए बड़ा फैसला, अत्याचार करने वाली संतान को घर-संपत्ति से हटाने का दिया अधिकार

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बुजुर्गों के लिए बड़ा फैसला, अत्याचार करने वाली संतान को घर-संपत्ति से हटाने का दिया अधिकार

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों और सम्मानजनक जीवन को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला...

Next Post

हनुमान जयंती के मौके पर 108 फीट ऊंची 'हनुमान' प्रतिमा का मोदी ने किया अनावरण

पंजाब में जनता की बल्ले-बल्ले; सीएम भगवंत मान का ऐलान, 300 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist