बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

अजान विवाद पर सपा महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम का ऐलान- कहा, हमने भी नहीं पहन रखी हैं चूड़ियां

by Web Desk
अप्रैल 19, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Aligarh News: अलीगढ़ में अजान के विरोध में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब समाजवादी पार्टी की महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम (Rubina Khanum) ने लाउडस्पीकर मामले पर बयान देते हुए कहा है कि- ‘मुसलमान समुदाय को छेड़ने की कोशिश ना करें। अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मोर्चे को संभालेंगे और हम महिलाएं बाहर निकलेंगे। मंदिरों के पास बैठकर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेंगे। हमने चूड़ियां नही पहन रखी है’।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने कहा के- ‘आजकल हमारे देश में एक नई जंग छिड़ गई है कि मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर उतार दिए जाएं और ये जो अराजक तत्व है हिंदू बजरंग दल के और यह तमाम लोग जो हैं कह रहे हैं कि अगर आपने मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर नहीं उतारे तो हम भी अपने मंत्र पड़ेंगे और हनुमान चालीसा पढ़ेंगे’ ।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

हम भी यहां अपने धर्म की पद्धति का इस्तेमाल करेंगे। हम यहां पर बैठ कर अपने धर्म की उपासना करेंगे। यह क्या बात है। मैं पूछना चाहती हूं कि यह गलत बात है। रमजान के पाक महीने के अंदर आप हमारे धर्म के कामों में अड़ंगा लगा रहे हैं। यह हमारी आस्था का मामला है। हमेशा से मंदिर और मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। लोग अपने धर्म का पालन करते रहे हैं और यह लोग जो हैं खुलेआम सरकार इनको छूट दे रही है। मैं उनको बताना चाहती हूं कि यह बहुत गलत है। अगर तुम अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और हमारे धर्म के मामलों में आड़ लगाई तो हम महिलाओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है’।

सैकड़ों की तादाद में हम महिलाएं मोर्चा संभालेंगे और तुम्हारे मंदिरों के पास जाकर बैठेंगे और अपने कुरान का पाठ करेंगे और हम महिलाएं शांतिपूर्वक वहां पर जाएंगे। हमारा आचरण तुम्हारे आचरण की तरह नहीं है। हम शांतिपूर्वक वहां बैठेंगे और अपने धर्म कुरान का पाठ करेंगे। और तुम लोगों को समझाना चाहती हूँ कि देखो अपने-अपने धर्म का पालन करो, अपने-अपने धर्म की आस्था सबके साथ जुड़ी हुई है।

दूसरे के धर्म के साथ अगर खिलवाड़ करोगे तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। यह बीजेपी सरकार जो आज हिंदू और मुसलमानों को लड़ाना चाहती है। मुसलमानों को शिकार बना रहे हैं अपने हिंदू तुष्टीकरण की राजनीति के लिए, इससे सरकार बाज आ जाए। यह वही सरकार है बीजेपी जो अपने आस्था को भूल चुकी है। अपने आचरण को भूल चुकी है। इसके अंदर अटल बिहारी वाजपेई जैसे महान नेता हुआ करते थे। उनका कहना था कि सरकारें आएंगी और जाएंगी। पार्टियां बनेगी और बिगड़ेगी। लेकिन ये देश रहना चाहिए।

इस देश का लोकतंत्र रहना चाहिए और हिंदू मुस्लिम भाईचारा रहना चाहिए। आज बीजेपी सरकार इन बातों को भूल चुकी है। आज मैं जहां हूं वहां सामने मंदिर है। मंदिर के अंदर सुबह शाम वह लाउड स्पीकर पर पाठ करते हैं। अपने धर्म का पालन करते हैं। अपनी आस्थाओं का पूजा करते हैं। हम को कोई एतराज नहीं है ना किसी मुसलमान को एतराज है। में बताना चाहती हूं कि मुसलमान समुदाय को छेड़ने की कोशिश ना करें। अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मोर्चे को संभालेंगे और हम महिलाएं बाहर निकलेंगे। हमने चूड़ियां नही पहन रखी है। हमारे जज्बातों से धर्म से हमारी आस्थाओं से खिलवाड़ करने की कोशिश मत कीजिए।

Tags: BJPNews1Indiapolitical NewsSamajwadi PartySP Leader Rubina Khanum
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Next Post

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा को लेकर पुलिस के हाथ लगा अहम सीसीटीवी फुटेज

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया, TRF ने दी हमले की धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist