मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कोहली के करियर का बुरा दौर, IPL के 10 साल में विराट का औसत सबसे खराब

by Web Desk
मई 9, 2022
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

इस बार हो रहे IPL मैच में कोहली के फैन्स ने उनसे काफी उम्मीदे लगा रखी थी मगर किंग कोहली ने सबको निराश कर रखा है. इस बार कोहली अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे है. विराट का औसत पिछले 10 सालों में IPL में पहली बार 20 के एवरेज से नीचे गया है। उनका बल्ला है कि बोलने का नाम ही नहीं ले रहा। फैंस के चहेते कोहली इस सीजन सिर्फ 19.6 की एवरेज से खेल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मुकाबला पहली गेंद पर बड़े विकेट के साथ शुरू हुआ। स्पिनर जे सुचित की गेंद पर विराट कोहली बगैर खाता खोले आउट हो गए। सीजन में तीसरी बार ऐसा हुआ, जब विराट बगैर कोई रन बनाए पवेलियन की ओर चलते बने। इसी के साथ करोड़ों फैंस का दिल टूट गया।

IPL 15 में वह 3 बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं,  यानी कि पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं। 3 साल बीत चुके लेकिन विराट के बल्ले से शतक नहीं निकला। ऐसा नहीं है कि इससे विराट की आक्रामकता कोई कम हुई है। CSK के खिलाफ हुए मुकाबले में जब धोनी का विकेट गिरा, तो कोहली का एग्रेसिव रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

RELATED NEWS

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

सितम्बर 26, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

दुनिया का कोई भी गेंदबाज़ करेगा नॉकआउट

जनता का कहना है की विराट के शॉट में पहले की तरह कॉन्फिडेंस नजर नहीं आ रहा है। कभी उनके बल्ले से निकला शॉट चौके की गारंटी होता था, अब वह आसान से कैच में तब्दील होता दिखाई दे रहा है। इस समय कोहली की जगह दिनेश कार्तिक जगह बनाते दिख रहे है, IPL में अच्छी पारी खेलने के साथ ही उन्होंने अपने फैन्स के दिल में भी जगह बना लिया है। जब दिनेश कार्तिक किसी मुकाबले को फिनिश करते हैं, तो विराट उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं। बल्लेबाजी में वह जज्बा कहां गायब हो जाता है, यह फैंस को समझ नहीं आ रहा। अब तो ऐसा लगता है कि दुनिया का कोई भी गेंदबाज विराट को आसानी से नॉकआउट कर सकता है.

कोहली का अंदाज़ फिर आएगा वापस ?

विराट कोहली का खराब फॉर्म लगातार जारी है। हालांकि, उन्होंने इस सीजन गुजराट टाइटंस के खिलाफ 1 अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन उस दौरान भी वह लय में नजर नहीं आए। 53 गेंदों पर 58 रनों की पारी के बाद लगा था कि विराट शायद फॉर्म में लौट सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

विराट ने जब टीम की कप्तानी छोड़ी थी, तब लगा था कि कोहली इस सीजन बल्ले से कहर बरपा देंगे। कप्तानी के दबाव से मुक्त होकर वह अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे और गेंदबाजों पर हावी रहेंगे। इसका ठीक उल्टा देखने को मिल रहा है।

लेकिन वहीं देखा जाए तो इंडियन टीम के बैटिंग कोच के रूप में अपनी सेवा दे चुके संजय बांगर सिचुएशन को हैंडल करने का प्रयास कर रहे हैं। कोहली की खराब पारी के बाद बैटिंग कोच संजय विराट के साथ माहौल को हल्का करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि विराट पर इस नाकामी का अधिक मानसिक दबाव ना पड़े।

बांगर जानते हैं कि किंग कोहली आज भी टीम के सबसे बड़े मैच विनर हैं और अगर RCB को अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीतनी है, तो विराट का बड़ा स्कोर करना हर हाल में जरूरी होगा। दुनिया जानती है कि विराट में टेलेंट की कोई कमी नहीं है। समस्या प्रतिभा को मुकाबले के दौरान इस्तेमाल करने में आ रही है। बेंगलुरु का कोचिंग स्टाफ जितनी जल्दी विराट की समस्या पर काम करेगा, टीम को आगे के मुकाबलों में उतना ज्यादा लाभ मिलेगा।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: ipl2022News1IndiaRCBVIRAT KOHLI
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

विराट कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में लिया जाता है। लंबे समय तक टीम इंडिया की...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर,  विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर, विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Virat Kohli Pays Tribute to Sir Garfield Sobers क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से खेल...

Next Post

शाहिन बाग में बुलडोज़र का विरोध, प्रदर्शन में उतरे कांग्रेस और आप नेता

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की पृथ्वीराज का ट्रेलर आउट, 3 जून को आएगी फिल्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In