बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

भारत ने पहली बार अपने नाम किया Thomas Cup, बैडमिंटन में लहराया तिरंगा, पीएम ने दी बधाई

by Web Desk
मई 15, 2022
in खेल, देश
Share on FacebookShare on Twitter

Thomas Cup 2022 Winner: भारत के लिए अज बहुत बड़ा दिन है. भारत ने फिर से एक नया इतिहास रच दिया है. बता दें की भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने कमाल किया है. उन्होंने फाइनल इंडोनेशिया की मजबूत टीम को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीत लिया है.

इस बड़ी जीत के बाद देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने ख़ुशी में पुरुष बैडमिंटन टीम की तारीफ भी की और उन्हें बधाई दी है. 

RELATED NEWS

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

अगस्त 8, 2026
Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

अगस्त 1, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने दी ट्वीटर पर बधाई 

पुरुष बैडमिंटन टीम की इस जीत के बाद PM मोदी ने भी उनकी तारीफ की और ट्वीट किया,’ भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है. भारत के थॉमस कप जीतने पर पूरा देश उत्साहित है. हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं. यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. 

वहीं, खेल मंत्रालय ने थॉमस कप विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया है.

भारतीय टीम ने रचा इतिहास

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को एकतरफा फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. टीम के लिए विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने यादगार जीत दर्ज की.

नॉकआउट चरण में लय हासिल करने के लिए जूझ रहे लक्ष्य ने सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पहले एकल मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को 8-21 21-17 21-16 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई.

सात्विक और चिराग की देश की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने इसके बाद प्रतिकूल हालात में शानदार वापसी करते हुए दूसरे गेम में चार मैच प्वाइंट बचाए और मोहम्मद अहसन और केविन संजय सुकामुल्जो की जोड़ी को 18-21 23-21 21-19 से हराकर भारत की बढ़त को 2-0 किया. दूसरे एकल में श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में 48 मिनट में 21-15 23-21 से हराकर भारत को 3-0 की विजयी बढ़त दिला दी.

(BY: VANSHIKA SINGH)

Tags: narendra modiNews1IndiaThomas Cup 2022Thomas Cup 2022 Winner
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Acharya Kailashanand Giri Message: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए दिए गए संदेश पर प्रतिक्रिया देते...

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

PM Kisan : मोदी सरकार ने 2031 तक बढ़ाई पीएम किसान योजना, करोड़ों किसानों को मिलेगा लगातार आर्थिक सहारा देश...

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 26, 2026

Tribute to Kargil Heroes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड की शुरुआत कारगिल...

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 25, 2026

Sarnath UNESCO World Heritage: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त...

Next Post

Russia से बेहतर है Ukraine की युद्ध स्ट्रैटिजी

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से लौटे सोहनलाल आर्य का बड़ा दावा, बोले- सर्वे के दौरान मिला शिवलिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist