गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

100 Days of Yogi 2.0 Govt: योगी आदित्यनाथ सरकार के सौ दिन का कार्यकाल पूर्ण, सुरक्षा और सुशासन के लिए रहे 100 दिन

by Web Desk
जुलाई 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

हमने जो कहा, सो किया: सीएम योगी

RELATED NEWS

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

जून 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

जून 4, 2026

यह प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर के लिए की गई कार्य योजना का एक छोटा सा उदाहरण है, यह सरकार की दिशा को स्पष्ट कर देगी कि अगले पांच वर्ष में सरकार किस दिशा में आगे बढ़ रही: सीएम

सरकार ने सौ दिनों के लक्ष्य जो तय किए गए थे, उन लक्ष्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश की प्रगति और समृद्धि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं: योगी

सीएम योगी ने सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित 100 दिन पूरे होने पर रखा उपलब्धियों का लेखा जोखा

चार जुलाई, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों का लेखा जोखा रखा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में 37 वर्षों बाद प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने के बाद सफलता पूर्वक सौ दिन के कार्यकाल का संचालन किया। हमने जो कहा, सो किया। यह प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर के लिए की गई कार्य योजना का एक छोटा सा उदाहरण है। यह सरकार की दिशा को स्पष्ट कर देगी कि अगले पांच वर्ष में सरकार किस दिशा में आगे बढ़ रही है।यह बातें उन्होंने लोकभवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक पुस्तक का विमोचन किया गया और वीडियो भी दिखाया गया। इस दौरान

उन्होंने गरीब कल्याण, किसान कल्याण, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं, शिक्षा, अवस्थापना, निवेश, रोजगार और स्वरोजगार, विद्युत, ग्राम्य विकास, जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण जलापूर्ति और वन एवं पर्यावरण सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से बात रखीं। इस दौरान उन्होंने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि दूसरा कार्यकाल हमें जनता ने दिया है, इसमें हम एक नई उड़ान के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर की बनाने का देश के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है, स्वभाविक रूप से उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारी सरकार ने 10 सेक्टर चुनकर व्यवस्थित कार्य योजना बनाकर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की ओर आगे बढ़े हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में इस लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए हमने अगले पांच वर्ष की, जो कार्य योजना तैयार की है। इसमें सौ दिन के लक्ष्य जो तय किए गए थे, उन लक्ष्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश की प्रगति और समृद्धि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अक्ष्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल आदि मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणाएं बदलीं: सीएम योगी

सीएम योगी ने विपक्ष का बिना नाम लिए हमला किया कि हम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश 2017 के पहले परिवावारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचारवाद, दंगों और अराजकता के लिए जाना जाता था। उत्तर प्रदेश में अजीब सी स्थिति थी। पहचान का संकट उत्तर प्रदेश के सामने 2017 के पहले था। केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने की राज्य सरकार की इच्छा शक्ति नहीं दिखती थी, लेकिन हमने पांच साल में कानून व्यवस्था की बेहतर किया। कानून का राज स्थापित हो, इस दिशा में जो प्रयास किए देश के अंदर विश्वास के रूप में बदला। उत्तर प्रदेश के परसेप्शन के बारे में आम जनमानस के मन में विश्वास पैदा हुआ। उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणाएं बदलीं।

महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्त कराते हुए प्रधानमंत्री के विज़न की ओर ले जाएगी नई सरकार: सीएम

सीएम योगी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र के अंदर, भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनी है, ये महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार से मुक्त, अराजकता से मुक्त कराते हुए, प्रधानमंत्री जी के विज़न अनुरूप विकास के पथ की ओर अग्रसर होते हुए सुशासन की ओर ले जाएगी, जो जनता का जनादेश प्राप्त हुआ था, उस जनादेश के प्रति जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता का उदाहरण है, मैं इसके लिए वहां के मुख्यमंत्री ओर उपमुख्यमंत्री को हृदय से बधाई देता हूं।

Tags: 100 Days of Yogi 2.0 Govt100days of yogiCM Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
नवम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

Next Post

फिल्म के पोस्टर में दिखाई गई मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर, भड़के लोग बोले- 'दूसरा धर्म होता तो सिर कलम हो जाता'

IND vs ENG: कोहली के साथ हुए विवाद पर इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने तोड़ी चुप्पी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist