शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

उदयपुर,अहमदाबाद, और अब महाराष्ट्र ! खुले आम गोली मारकर कर दी हत्या

by Web Desk
जुलाई 6, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र के नासिक में मुस्लिम धर्मगुरू ख्वाजा सैयद चिश्ती उर्फ सूफी बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये घटना नासिक जिले के येवला कस्बे में हुई है। यहां मंगलवार को 4 अज्ञात लोगों ने 35 साल के मुस्लिम धर्मगुरू को गोली मार दी है। सूत्रों के मुताबिक,  मुस्लिम गुरू अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते थे। हालांकि अभी तक उनकी हत्या की वजह का पता नहीं लग पाया है। यह पूरी वारदात मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येवला कस्बे की है। यहां के MIDC इलाके में एक खुली जगह पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृत मुस्लिम धर्मगुरू को येवला में सूफी बाबा के नाम से जाना जाता था। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद हत्यारे सूफी बाबा की SUV गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गए है। 

आपको बता दे की इस समय महाराष्ट्र में लगातार कई दिल दहला देने वाले मामले सामने आ रहे है, हाल ही में हुए महाराष्ट्र के अमरावती के उमेश कोल्हे का मर्डर अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि उमेश कोल्हे की हत्या के बाद मचे हंगामे का इस मुस्लिम धर्मगुरू की हत्या से कोई लिंक है, लेकिन ये जरूर है कि महाराष्ट्र में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं पर सवाल जरूर उठ रहे हैं। बीते दिन ही ये खबर सामने आई थी कि हत्यारे उमेश कोल्हे का सिर धड़ से अलग करना चाहते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि उमेश को बचाने अगर कोई और आता तो हत्यारों ने उसे भी मारने की योजना बनाई थी। हालांकि जिस समय शोएब ने चाकू चलाया, उस समय वहां शोर मच गया। पास में ही कुछ लोग फुटपाथ पर बैठे थे, जो मौके पर आने लगे। ये सब देखकर शोएब और दूसरे आरोपी वहां से मौके पर फरार हो गए।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

सितम्बर 17, 2026

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में 54 साल के केमिस्ट उमेश कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर ये हत्या की गई थी। इससे पहले ऐसा मामला राजस्थान के उदयपुर से सामने आया था। उदयपुर में भी नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डालने को लेकर कन्हैयालाल नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी।

आपको यह भी बता दे की हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि अमरावती में उमेश कोल्हे की तरह कई लोग जिहादी गैंग के निशाने पर थे। जिहादी गैंग द्वारा नूपुर शर्मा के समर्थन में Whatsapp स्टेटस लगाने वाले लोगों को धमकी देने के कई मामले सामने आए थे। लोगों को धमकी से भरे फोन आए और उनसे माफी मांगने का वीडियो भी बनवाया गया और फिर उसे Whatsapp स्टेटस पर लगवाया गया। पुलिस ने इस मामले में अमरावती के निवासी और धमकी पाने वाले एक शख्स का बयान दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने खुद को रहबर हेल्पलाइन से जुड़ा हुआ बताया। बता दें कि रहबर संस्था उमेश कोल्हे की हत्या के मास्टरमाइंड इरफान शेख की है।

Tags: Ahemdabad Newsbreaking newsmaharashtraMaharashtra NewsNews1Indiatrending newsudaipurUdaipur Murder Case
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Nashik Stray Dogs Protest: महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर बुधवार को...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। राष्ट्रीय स्तर की...

Next Post

Amravati: नूपुर शर्मा को धमकी भरे कॉल करने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

UP: श्यामा प्रसाद मुखर्जी को CM योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, जानिए क्या कहा..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In