New Delhi: मध्य प्रदेश के शहर रतलाम की पूरे देश में अपनी अलग पहचान है। स्वाद और पहनावे से अलावा रतलाम साहित्य, संगीत और संस्कृति में के लिए भी विख्यात है।
ऐसे ही शहर से निकला एक युवा आज ‘रतलाम का सितारा’ बनकर चमक रहा हैं और वो सितारा कोई और नहीं बल्कि एक कामयाब कोरियोग्राफ, टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘नच बलिए सीजन-6’ के लिए काम कर चुके तरुण राठौर हैं।

‘जोश’ पर मिली फैन फॉलोइंग
तरुण राठौर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने टैलेंट के दम पर वो हर रोज नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। तरुण राठौड़ कंटेंट क्रिएटर का बड़ा नाम बन चुके हैं। देश का फेमस डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस 3 (DID-3) में उन्होंने महज एक महीने की प्रैक्टिस में टॉप 100 पार्टिसिपेंट में अपनी शानदार जगह बनाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइ़डर्स के लिए प्रोमो सॉन्ग भी बनाया हैं। तरुण शार्ट वीडियो ऐप ‘जोश’ पर काफी एक्टिव हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

मां ने पिता की कमी करी पूरी
तरुण ने बताया कि बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। ऐसे में उन्हें और उनकी मां को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामाजिक कुरीतियों की वजह से मां को पिता का घर छोड़ना पड़ा और वह तरुण को लेकर एक किराए के मकान में रहने लगीं। हालांकि तरुण का बचपन से डांस के प्रति झुकाव था, लेकिन मां ने उन्हें अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर लगाने के लिए कहा। 12th क्लास के बाद जब तरुण BBA करने इंदौर पहुंचे तो एक बार फिर उनका झुकाव डांस की ओर होने लगा, लेकिन सामाजिक दबाव और ‘लोग क्या कहेंगे’ के चक्कर में अपने पैशन को फॉलो नहीं कर सकें। इसके बाद MBA की और फिर जॉब करने लगे। डेली रूटिन लाइफ में वो ऐसे फंसें की डांस के दूरी बढ़ती चली गई।

Josh App ने दी नई पहचान
आज डांस फिल्ड में अपनी खास पहचान बना चुकें तरुण शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म ‘जोश’ ऐप पर काफी पापुलर हैं। जोश पर उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इतना ही नहीं वह जोश ऐप पर कई नामी ब्रांड के लिए कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उनके किएट किए गए हुक स्टेप्स ब्रांड को बेहद पसंद आ रहे हैं। उनके हुक स्टेप को जोश ऐप पर लाखों यूजर फॉलो करते हैं। एमबीए के बाद डांस को अपना करियर बना चुके तरुण का कहना है कि अपने पैशन को फॉलो करने के साथ इंडस्ट्री में नाम और अपने काम के जरिए पैसे कमाने में बेहद मजा आ रहा है।