ODI सीरीज में वेस्ट इंडीज को चारों खाने चित करने के बाद 29 जुलाई से शुरू होने वाली T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया वेस्ट इंडीज पहुंच गई है जिसका एक वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इस वीडियो में कप्तान रोहित से लेकर रिषभ पंत तक कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

कप्तान रोहित की वापसी –
ODI सीरीज में शिखर धवन ने टीम की कप्तानी की थी और शिखर को मिलाकर इस साल 7 खिलाड़ी अलग-अलग फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
वेस्ट इंजीज के खिलाफ इस T20 सीरीज में रोहित शर्मा कप्ताने करेंगे।
T20 स्क्वाड पहुंची वेस्ट इंडीज –

इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद ही भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ODI सीरीज खेली जानी थी, जिस कारण BCCI ने इंग्लैंड दैरे के बाद रोहित शर्मा समेत कई सीनीयर खिलाड़ियों को को इस ODI सीरीज से विश्राम दे दिया था।
ODI सीरीज खत्म होने से पहले अब वे खिलाड़ी भी वेस्ट इंडीज में पहुंच गए हैं जो ODI टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन T20 टीम का हिस्सा हैं।
भारतीय टीम ने जारी किया VIDEO –
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर 26 जुलाई को एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में लिखा है “त्रिनिदाद में लैंड हुए, कप्तान रोहित और अन्य T20 स्क्वाड को हैलो कहें”।

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम की बस होटल के गेट पर रूकी है जिसमें से सभी खिलाड़ी एक-एक कर बाहर आ रहे हैं, सबसे पहले कप्तान रोहित बाहर आते हैं, उनके बाद दिनेश कार्तिक, फिर ऋषभ पंत और फिर पूरी टीम बस से उतरकर होटल में प्रवेश करती है।
बता दें 29 जुलाई से 7 अगस्त तक दोनो टीमों के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले दोनों टीमें ODI सीरीज में एक-दूसरे के साथ भिड़ी थीं। 22 और 24 जुलाई को हुए पहले 2 मैचों में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने ODI सीरीज पर कब्जा किया और अब T20 सीरीज जीतने के लिए बची हुई टीम भी वेस्ट इंडीज पहुंच गई है।
- Hantavirus पर बढ़ी चिंता के बीच WHO का बड़ा बयान, कहा- कोविड जैसा नहीं फैलता संक्रमण
- Auraiya News: प्रेम में धोखा मिलने पर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में किस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- Girl Found Dead: दिल दहला देने वाली घटना, हनुमान मंदिर में मिली नवजात की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, लोगों में डर,गुस्सा
- विकास की चल पड़ी रेल, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, दो साल में हो जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस
- Banda Kidnapping Case: छात्र किडनैपिंग में बड़ा खुलासा, क्या सगे मामा ने ही रची थी भांजे के अपहरण की साजिश







