नई दिल्ली: सोनी सब के मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूर्व एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) से जुड़ी एक बेहद बुरी ख़बर सामने आई है। जेनिफर मिस्त्री की छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है। जेनिफर के घर जबलपुर में डिंपल का निधन हुआ है। डिंपल काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। 45 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। डिंपल एक दिव्यांग थीं।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती 13 अप्रैल को जेनिफर मिस्त्री मिस्त्री (Jennifer Mistry) की छोटी बहन डिंपल का निधन हुआ है। बहन की मौत से कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्ट्रेस ने बताया था, कि डिंपल काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। ख़बरों के मुताबिक, बहन की मौत के वक्त जेनिफर मिस्त्री जबलपुर में नहीं थी। काम के सिलसिले में वह मुंबई लौट आई थी। डिंपल को बल्ड प्रेशर कम होने के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्लड प्रेशर के अलावा डिंपल को पथरी की भी समस्या थी।
खराब तबीयत के चलते जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) की बहन डिंपल का ब्लड प्रेशर काफी डाउन हो गया था। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बहन की मौत पर जेनिफर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, मैं अब भी स्वीकार नहीं कर सकती कि डिंपल अब नहीं रही है। हर दिन मैं और डिंपल वीडियो कॉल पर बात किया करते थे। वह किसी ओर की आवाज का जवाब नहीं देती थी। डिंपल मुझसे बहुत जुड़ी हुई थी।
ये भी पढ़ें :- टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हुआ Alia Bhatt का नाम
आपको बता दें, इससे पहले साल 2022 में जेनिफर मिस्त्री ने अपने छोटे भाई को भी खो दिया था। इसके बाद जेनिफर के सर पर सात लड़कियों की जिम्मेदारी आ गई थी। इन मुश्किल घड़ी में जेनिफर का विवाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी से भी हो गया था, जिसके बाद उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था।