नई दिल्ली। कंगना रनौत के बाद एक और बॉलीवुड अभिनेता की राजनीति में वापसी हो गई। मीडिया के अटकलों को सही साबित करते हुए अभिनेता Govinda ने लंबे वक्त के बाद एक बार फिर राजनीति में वापसी कर ली। लंबे वक्त तक कांग्रेस की राजनीति करने वाले गोविंदा आज शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिंदे के घर मुलाकात के बाद आज वो औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गए और सक्रिय राजनीति का हिस्सा बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में खड़ी कर सकती हैं। उन्हें पार्टी उत्तर-पश्चिमी मुंबई से चुनाव लड़ा सकती हैं।
20 साल बाद राजनीति में वापसी
गौरतलब है कि शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा की राजनीतिक डेब्यू साल 2004 में हुई थी। उस वक्त वो उत्तरी मुंबई से कांग्रेस पार्टी के टिकट से जीतकर संसद भवन में पहुंचे थे। तब उन्होंने बीजेपी के राम नाईक को हराया था। बाद में राम नाईक यूपी के राज्यपाल बने। चुनाव के कुछ दिनों बाद उन्होंनेनिजी कारणों का हवाला देते हुए राजनीति छोड़ दी।
उत्तर-पश्चिमी मुंबई से चुनाव लड़ेंगे Govinda
20 साल पहले जिस सीट से गोविंदा ने जीत हासिल की थी वर्तमान में उस सीट से शिवसेना के गजानन कीर्तिकर सांसद हैं। लेकिन मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से कीर्तिकर की अधिक उम्र के चलते एकनाथ शिंदे गुट कथित तौर पर उन्हें दोबारा मौका देने के मूड में नहीं दिख रही हैं। ऐसे में जब गोविंदा फिर से राजनीति में वापसी कर रहें हैं तो उम्मीद की जारी हैं कि गोविंदा यहां से लड़ सकते हैं, इसकी संभावना भी बढ़ती गई हैं।