हरियाणा सरकार की मंशा पंचायत चुनावों से पहले आदमपुर में शक्ति परीक्षण की है। जिसके चलते प्रदेश के आदमपुर उप चुनाव 3 नवंबर को होने है। उप चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया 14 अक्टूबर तक चलेगी।
4 जोन में बांटी विधानसभा
इसके लिए आम आदमी पार्टी ने सतेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस पर शक्ति प्रदर्शन की जिम्मेदारी पंजाब और दिल्ली के 4 मंत्रियों सहित दोनों राज्यों के 25 MLA दी गई है। इसके लिए आप पार्टी के 25 विधायक और 4 मंत्री आचार संहिता लगने तक यानी चुनाव प्रचार थमने तक आदमपुर में ही डेरा डालेंगे। हालांकि अभी मंत्रियों और विधायकों के नामों की सूची जारी नहीं की गई है। आप पार्टी ने आदमपुर विधानसभा हलके को 4 जोन विभाजित किया है। इसके लिए 2 हजार वॉलंटियर्स की ड्यूटी भी लगाई है।
जानकारी मिली है कि AAP सुप्रीमो और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी चुनावी प्रचार के लिए आदमपुर के रण में उतरेंगे। प्रार्टी ने आदमपुर चुनाव को गेटवे ऑफ हरियाणा का नाम दिया है। क्योंकि साल 2024 के विधानसभा चुनाव का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है।
केजरीवाल ने दी जीत के टिप्स
वहीं आप पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई को ‘नॉन रेजिडेंशियल आदमपुरिया’ नाम दिया है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कुलदीप बिश्नोई आदमपुर में नहीं रहते। यहां तक की वो दशहरा दीवाली पर भी आदमपुर में नहीं आते। इसलिए वे NRA हैं और अब वें परमानेंट पूर्व विधायक बनने जा रहे हैं।
आदमपुर उप चुनाव के लिए आप ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिय है। बता दें कि उम्मीदवार की घोषणा सीएम केजरीवाल करने वाले थे। किंतु वह किन्हीं कारणों से लेट हो गए है। हालांकि दोपहर 3 बजे सतेंद्र सिंह ने सीएम से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने उसे जीत के टिप्स भी दिए।
वहीं जहां एक ओर बीजेपी में उपचुनाव उम्मीदवार के लिए कुलदीप और भव्य के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अभी तक उम्मीदवार की घोषण नहीं की है। हालांकि कांग्रेस में उम्मीदवारी को लेकर पूर्व मंत्री जय प्रकाश और कुरडा नंबरदार नाम सबसे आगे है।