नई दिल्ली: बॉलीवुड की कई फिल्मों को यादगार गीत देने वाले सिंगर उदित नारायण को कौन नहीं जानता। आज भी उनके गाने लोगों के बीच सुने जाते हैं। ठीक उसी तरह उनके बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
एक एक्टर और सिंगर के तौर पर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। इसके अलावा उन्हें कई शोज को होस्ट करने के लिए भी जाना जाता है। अपने गानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले आदित्य इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे अपने एक विवादित वीडियो को लेकर वह सुर्खियों में आ गए हैं।
वायरल वीडियो में आदित्य एक कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस के साथ बदसलूकी करते नज़र आए हैं। आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन के साथ मारपीट की और उसका फोन छीनकर दूर फेंक दिया। आदित्य के इस वीडियो पर सोशल मीडिया के जरिए नेटिजन्स ने उनकी क्लास लगा दी है।
दरअसल, आदित्य नारायण कॉलेज में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे। उस समय उन्होंने उस कॉन्सर्ट का संचालन भी किया था। इस कॉन्सर्ट में बड़ी तादात में लोग पहंचे थे। इस वायरल वीडियो में आदित्य शाहरुख खान की फिल्म डॉन का गाना गाते नज़र आ रहे हैं और एक फैन अपने फोन पर उनका वीडियो बनाता दिख रहा है। इसके बाद आदित्य फैन के साथ मिसबिहेव करते दिखाई देते हैं। आदित्य नारायण (Aditya Narayan) माइक से फैन के हाथ पर मारते और फोन छीन कर फैंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आदित्य नारायण ने ऐसा क्यों किया?
ये भी पढ़ें :- 88 साल की उम्र में अभिनेता Dharmendra ने बदला नाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे!
इस वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजेंस ने आदित्य को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, इतना घमंड किस बात का? तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ये किस तरह का बर्ताव है। आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब आदित्य नारायण ने ऐसा किया हो। इससे पहले वह सिंगिंग शो इंडियन आइडल के दौरान महान गायक किशोर कुमार के बेटे से उलझ गए थे। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।