नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा एक ऐसी इंडस्ट्री जो समय के साथ-साथ काफी तेजी से ग्रोथ करती जा रही है। एक समय ऐसा भी था जब भोजपुरी फिल्मों को देखना और उनके गानों को सुनना कम ही लोग पसंद करते थे लेकिन बदलते वक्त के साथ कुछ गाने और फिल्में इस कदर हिट हुई की लोग अब इस इंडस्ट्री को भी जानने लगे हैं।
इसके कुछ एग्जांपल आप यहां से भी ले सकते हैं। एक गाना है जिसके बोल हैं, लगावेलू जब लिपस्टिक हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट। ये भोजपुरी एल्बम का ऐसा गाना है जो लगभग हर शादी पार्टियों में बजाया जाता है। चलिए अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दो ऐसे सुपरस्टार के बारे में आपको बताते हैं जिन्हें लेकर आए दिन कुछ न कुछ नया अपडेट मिलता ही रहता है।
भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त दो स्टार्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। भोजपुरी जनता दो धड़ में बट गई है। एक तरफ सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) है तो दूसरी तरफ भोजपुरी सिनेमा के खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दोनों के बीच में जो भसड़ मची है उनमें इनके फैंस भी एक दूसरे की दैय्या मय्या करने में लगे पड़े हैं।
खेसारी लाल यादव और पवन सिंह किसी जमाने में एक दूसरे के पक्के दोस्त माने जाते थे। फिर ऐसा क्या हुआ जो ये दोनों दोस्त एक दूसरे को अपना-अपना भौकाल चमकाने में लगे हुए हैं। चलिए आज आपको बता ही देते हैं आखिर इन दोनों स्टार्स की दुश्मनी होने की वजह क्या है।
दोनों के बीच लड़ाई करीब 2 ढाई साल पहले शुरू हुई। इससे पहले दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। यहां से शुरू हुई दोस्ती में खटास। एक बार पवन सिंह स्टेज पर चढ़कर अपना भौकाल चमका रहे थे। पवन सिंह को ऐसा करते देख उनके फैंस उनके गानों का राग अलापने लगे।
इस बीच पवन सिंह भी अपने ही मुंह अपनी बड़ाई करने लगे और कहने लगे, जो रास्ता हम बनाए हैं ना उ सब उसी रास्ते में रेंग रहा है। कोई पवन सिंह से आगे नहीं जा सकता। हम अपने गाने में अब उसको नचाएंगे, जिसका तुम कल्पना भी नहीं कर सकते। ये बात पवन सिंह खेसारी के लिए कह रहे थे।
बस फिर क्या था। इस पर खेसारी का रिएक्शन भी सामने आया, जिस पर खेसारी ने कहा, क्या कर सकते हैं, जिसको जैसा लगता है वो कहता रहे। काहे पवन सिंह 150 साल पुराना है जो रास्ता बनाया है। किसी को नचाने से पहले खुद नाचना सीख जाओ।
दोनों की दोस्ती में झगडें का कारण भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह को भी माना जाता है। पहले पवन सिंह और अक्षरा सिंह का सिस्टम चलता था लेकिन बाद में टूट गया। पवन सिंह ने तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं गाने का भोजपुरी रिमिक्स बनाया तो खेसारी ने हनी सिंह का आज ब्यू है पानी-पानी का रिमिक्स अक्षरा सिंह के साथ बना दिया। यहीं से पवन सिंह और ज्यादा गुस्सा हुए थे।
फिर इन तीनों का फेसबुक में लाइव आकर एक दूसरे के खिलाफ बकैती करना भी पवन सिंह और खेसारी की लड़ाई में आग में घी का काम किया था। इन वजहों के चलते आज भी इन दोनों ही भोजपुरी अभिनेताओं के बीच मनमुटाव बना हुआ है।