नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर देश में अलग-अलग लोगों के अपने विचार हैं। यहां तक की देश के बाहर भी संघ की विचारधारा, उसकी कार्यशैली को लेकर कई तरह के आर्टिकल आपने पढ़े होंगे और लोगों से कई कहानियां सुनी होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि एक हिंदूवादी संगठन के तौर पर है।RSS ने भी बीते कई दशकों में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे हैं। अगर गौर करें तो भारत की आम जनता में RSS को लेकर बहुत गहरी समझ नहीं है। इसी के चलते तेलुगु के एक बहुत ही मशहूर राइटर वी विजेन्द्र प्रसाद अब आरएसएस के इतिहास और अभी तक की उसकी यात्रा पर फिल्म बनाने का फैसला किया है।
महापुरुषों की जीवनी पर फिल्म बनाई
जिसकी घोषणा उन्होंने केवीएसआर सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंस में एक प्रोग्राम के दौरान की। इस प्रोग्राम में उन्होंने बताया कि RSS पर वो एक फिल्म और वेब सीरीज लिखने जा रहे हैं। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने इस प्रोग्राम में लोगों से साझा किया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले RSS को लेकर उनका विचार अलग था। लेकिन कुछ समय पहले RSS की कानपुर के हेड आफिस में घूमने के बाद मेरे विचार संघ को लेकर एकदम से बदल गये। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा बहुत कम हीं देखने को मिला जब कोई निर्देशक या लेखक संघ के इतिहास पर कोई फिल्म लिख या बना रहा हो। इससे पहले अलग-अलग निर्देशकों ने किसी महापुरुषों की जीवनी पर फिल्म बनाई है पर कभी संघ के इतिहास पर किसी ने फिल्म नही बनाई।
इससे पहले भी द कश्मीर फाइल, भोपाल गैस ट्रेजडी और रौद्रम रणम रुधिरम जैसी फिल्म भारतीय फिल्म जगत में अपनी पहचान बना चुकी है। अब विजेन्द्र की RSS पर बनने वाली ये फिल्म इंडस्ट्री में एक क्रन्तिकारी बदलाव ला सकती है।
दूसरी फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे
विजेन्द्र को केवीएसआर सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंस में राम माधव द्वारा लिखित हिंदुत्व प्रतिमान के अवलोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। विजेन्द्र ने इस कार्यक्रम में आगे कहा कि RSS जैसा संघ अपने कल्याणकारी कार्यों के बारे में बहुत कम बात करता है। उन्होंने कहा कि वह RSS पर फिल्म के सिलसिले में संघ संचालक मोहन भागवत से भी मिले हैं। RSS पर फिल्म के बारे में सुनकर मोहन भागवत काफी प्रसन्न हुए।
एक रिपोर्ट के मुताबिक विजेन्द्र की यह फिल्म संघ के उत्पति और उपलब्धियों पर बनाई जाएगी। फिल्म में संघ के संस्थापक डॉ के बी हेडगेवार, एमएस गोलवलकर, वीर सावरकर, के सुदर्शन और मोहन भागवत के कृतियों को भी दर्शाया जायेगा। विजेंद्र ने यह फिल्म अपनी पिछली फिल्म RRR के अपार सफलता के बाद बनाने का निर्णय लिया।
हालांकि, RSS पर फिल्म के साथ ही विजेन्द्र और भी दूसरी फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अभी फिलहाल वह छत्रपति फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, जिसका डायरेक्शन वी वी विनायक कर रहे हैं।