Afzal Ansari: अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता जाने पर बोले सपा नेता ओम प्रकाश, ‘लोकतंत्र में दबाने की प्रक्रिया चल रही’

पूर्व मंत्री व सपा विधायक जमानिया ओमप्रकाश सिंह ने बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी के संसद सदस्यता समाप्त होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह न्यायपालिका का फैसला है। इसको जनप्रतिनिधि हो या कार्यपालिका विधायिका हो, सब को मानना पड़ेगा। लेकिन लोकतंत्र में दबाने की प्रक्रिया चल रही है लोकतंत्र के लिए अच्छी सेहत नहीं है..

पूर्व मंत्री व सपा विधायक जमानिया ओमप्रकाश सिंह ने बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी के संसद सदस्यता समाप्त होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह न्यायपालिका का फैसला है। इसको जनप्रतिनिधि हो या कार्यपालिका विधायिका हो, सब को मानना पड़ेगा। लेकिन लोकतंत्र में दबाने की प्रक्रिया चल रही है लोकतंत्र के लिए अच्छी सेहत नहीं है। अफजाल अंसारी पांच बार विधायक दो बार सांसद रहे हैं। उनको 7 बार जनप्रतिनिधि बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है तो मैं यही कहूंगा कि मैं अफजाल अंसारी को जानता हूं।

वहीं मीडिया ने सवाल किया कि नगर निकाय चुनाव में अफजाल अंसारी के संसद सदस्यता समाप्त होने को लेकर चुनाव पर असर पड़ेगा तो सवाल पर पूर्व मंत्री व जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि देखिए साइंस भी कहता है कि क्रिया का प्रतिक्रिया होता है। कोई मारेगा तो हम रोएंगे नहीं। दर्द होगा तो बेशक हम रोएंगे। निश्चित तौर से इस एक्शन का रिएक्शन होगा। इस पर कोई बहस नहीं है। अभी अपर कोर्ट बाकी है इससे पहले संसद सदस्यता राहुल गांधी का है जो अभी उसका ही नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। अभी सर्वोच्च न्यायालय है ना। चलिए हाईकोर्ट से हमें अभी न्याय नहीं मिलेगा ऐसा हो। लेकिन सभी न्यायपालिका पर हमें भरोसा है। देखिए राजनीति एक बुलंद महल है उसके पाए नहीं होते। ऐसे में रिश्ते बनते और बिगड़ते है।

Exit mobile version