Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सपा नेत्री जूही प्रकाश ने फेसबुक लाइव में दी आत्महत्या की धमकी, पति पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा में सपा की पूर्व मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश बुधवार को फेसबुक लाइव आईं और अपने मानसिक उत्पीड़न की बात करते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी।

by Akhand Pratap Singh
December 25, 2024
in Breaking, आगरा, उत्तर प्रदेश
Agra News
Share on FacebookShare on Twitter

Agra News: आगरा में सपा की पूर्व मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश बुधवार को फेसबुक लाइव आईं और अपने मानसिक उत्पीड़न की बात करते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी। जूही ने अपने (Agra News) पति योगेंद्र प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ तहरीर देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

जूही ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में जूही ने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न और धमकियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने अपने पति पर मारपीट, जान से मारने की कोशिश, कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध, और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। जूही का दावा है कि उनके पास इन आरोपों के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं और उनकी छवि को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़े: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, परीक्षा रद्द करने को लेकर मचा बवाल

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

जूही ने आरोप लगाया कि उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि जांच अधिकारी पर दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा, “इंसाफ तभी मिलता है जब कोई आत्महत्या कर लेता है। यह मेरा आखिरी लाइव होगा।” जूही प्रकाश के खिलाफ भी सितंबर में एक मामला दर्ज हुआ था जिसमें उनके पति योगेंद्र ने उन पर हमला और गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था। जूही ने अपने बचाव में अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी लेकिन वह खारिज हो गई।

लाइव वीडियो के बाद पुलिस की जांच तेज

जूही प्रकाश के लाइव वीडियो के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। महिला नेत्री द्वारा लगाए गए आरोपों और आत्महत्या की धमकी ने आगरा में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। इस मामले ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और न्याय प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन के सामने यह चुनौती है कि वह समय रहते प्रभावी कार्रवाई करें और जूही प्रकाश को न्याय दिलाएं।

Tags: Agra NewsSP leader Juhi Prakash
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
how to clean burnt press

Iron cleaning tips:जानिए किस आसान तरीकों से जली हुई प्रेस को मिनटों में चमकाएं

उतरन की छोटी इच्छा,16 साल बाद सीआईडी 2 से किया कमबैक,उनका रूप देख फैंस हुए दीवाने

उतरन की छोटी इच्छा,16 साल बाद सीआईडी 2 से किया कमबैक,उनका रूप देख फैंस हुए दीवाने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist