बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Agra News: टीचर को मिली बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी कॉल, दिल का दौरा पड़ने से मौत

आगरा की सरकारी स्कूल की शिक्षिका मालती वर्मा ने कथित रूप से एक धोखाधड़ी वाली कॉल के बाद खो दी अपनी जान

by Mayank Yadav
अक्टूबर 4, 2024
in Breaking, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Agra
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

जनवरी 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

दिसम्बर 16, 2025
Agra: फोन पर धोखाधड़ी की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं, जिनमें लोग आर्थिक नुकसान झेलते हैं। लेकिन शायद यह पहला मामला है जब ऐसी ही एक धोखाधड़ी ने एक महिला की जान ले ली। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है, जहां 58 वर्षीय मालती वर्मा, जो कि एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं, की एक फोन कॉल के बाद दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

घटना सोमवार की है, जब मालती वर्मा को एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को Agra पुलिस अधिकारी बताया और उनके कॉलेज में पढ़ने वाली बेटी पर सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया। कॉल करने वाले व्यक्ति की डीपी में पुलिस वर्दी पहने एक व्यक्ति की तस्वीर थी, जिसने यह दावा किया कि मालती की बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसने ₹1 लाख की मांग की ताकि मामला आगे न बढ़े और उनकी बेटी सुरक्षित घर आ सके।

पैनिक में आकर किया बेटे को फोन

मालती वर्मा के बेटे, दीपांशु ने बताया कि कॉल दोपहर करीब 12 बजे आई थी। कॉलर ने कहा कि अगर वे पैसे नहीं जमा करते, तो उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। घबराई मालती ने तुरंत अपने बेटे को फोन किया और उसे पूरे मामले की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के जिला आगरा में साइबर अपराधियों ने एक महिला टीचर की जान ले ली। उन्होंने कॉल करके कहा कि आपकी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। मालती वर्मा ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाईं और हार्टअटैक से मौत हो गई। @madanjournalist pic.twitter.com/J9dpYFoAqC

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 3, 2024

दीपांशु ने कहा, “मैंने माँ से कॉल करने वाले का नंबर मांगा और जब मैंने उसे चेक किया तो देखा कि वह +92 से शुरू हो रहा था। मैंने माँ को बताया कि यह एक धोखा है, लेकिन वह फिर भी बेहद परेशान थीं। मैंने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि मैंने अपनी बहन से बात की थी, जो कॉलेज में थी और पूरी तरह ठीक थी।”

तिरुवनंतपुरम एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाईट में उड़ान भरने के तुरंत बाद उठा धुआं, हुई एमरजेंसी लैंडिंग

स्वास्थ्य बिगड़ता गया और अंत में मौत

हालांकि दीपांशु की आश्वासन के बावजूद, मालती वर्मा की हालत बिगड़ने लगी। जब वह स्कूल से वापस आईं, तो उन्होंने परिवार को बताया कि वह कुछ असहज महसूस कर रही हैं और उन्हें सीने में दर्द हो रहा है। परिवार ने उन्हें पानी पिलाया, लेकिन उनकी तबीयत और खराब होती चली गई।

कुछ ही मिनटों के भीतर, मालती वर्मा की हालत गंभीर हो गई और आखिरकार दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

Agra पुलिस ने की जांच शुरू

Agra के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस मयंक तिवारी ने बताया कि परिवार ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले नंबर की पड़ताल की जा रही है।

“शिकायत के अनुसार, मालती वर्मा को एक फोन कॉल मिली थी, जिसमें कहा गया कि उनकी बेटी सेक्स रैकेट में फंसी है और उसे बचाने के लिए ₹1 लाख की मांग की गई थी। इससे वह काफी तनाव में आ गईं और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद 15 मिनट के भीतर उनकी मौत हो गई,” मयंक तिवारी ने बताया।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कॉल किसने और कहां से की थी, ताकि दोषियों को गिरफ्तार किया जा सके। मालती वर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया गया।

Tags: AgraHeart attackteacher death
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Agra honor killing: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दहला देने वाला 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। एक...

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Agra Police: देश की राजधानी दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह...

Agra

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक...

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
नवम्बर 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Next Post
Birthday Special : Rishabh Pant ने Urvashi Rautela को बोले कड़वे बोल , सोशल मीडिया पर छिड़ा कोल्ड वॉर

Birthday Special : Rishabh Pant ने Urvashi Rautela को बोले कड़वे बोल , सोशल मीडिया पर छिड़ा कोल्ड वॉर

Govinda

Govinda Discharged from Hospital: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पैर में लगी थी गोली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist