मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीमा की तरह अब माया ने पार की ‘सीमा’ और पहुंची मैनपुरी, बॉयफ्रेंड को देख ‘मैडम जी’ ने कह दिया ‘I love you’

हांगकांग की युवती माया तमांग अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची मैनपुरी, जहां ग्रामीणों ने विदेशी मेहमान किया भव्य स्वागत।

by Digital Desk
दिसम्बर 10, 2024
in Latest News, TOP NEWS, आगरा, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की तरह हांगकांग की रहने वाली माया की दोस्ती मैनपुरी निवासी दिब्यांग युवक से फेसबुक के जरिए हुए। दोनों ने अपने-अपने मोबाइल नंबर एक-दूसरे को शेयर किए। फिर बातों का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ दिन के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए विदेशी महबूबा हांगकांग से फ्लाइट लेकर नई दिल्ली पहुंची और फिर कार के जरिए उसके घर पर पहुंच गई। विदेशी महिला के गांव में अपने दोस्त के यहां आने पर ग्रामीणों के बीच खासा कौतूहल है। ग्रामीण जहां मामले में प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

मैनपुरी के मानपुरहरी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ किशन की फेसबुक के जरिए तीन साल पहले माया तमांग नाम की महिला से दोस्ती हुई। दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर शेयर किए। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। माया और किशन के बीच दोस्ती हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, किशन ने माया से प्रोपोज किया। माया ने भी प्यार को स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच मोबाइल के जरिए प्यार परवान चढ़ा। सीमा हैदर की तरह माया भी अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए सीमा लांघ दी। बीती 4 दिसंबर को माया तमांग हांगकांग से फ्लाइट लेकर नई दिल्ली पहुंची जहां से वह बेवर के ग्राम मानपुर हरी अपने मित्र के घर पहुंची।

RELATED NEWS

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

अगस्त 2, 2026

फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती

दोनों पैरों से दिव्यांग कृष्णवीर अब दिन रात अपनी दोस्त की खातिरदारी में जुटा है। वहीं माया तमांग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह नेपाली मूल की है। हांगकांग में पिछले 5 वर्षों से चाइल्ड केयर का काम करती है। किशन से फेसबुक से दोस्ती हुई थी। किशन उसका फेसबुक फ्रेंड है। अभी शादी को लेकर किसी प्रकार की योजना नहीं है। परिजनों को बताकर अपने दोस्त से मिलने आई है। 13 दिसंबर को वापसी की टिकट है। वहीं क्षेत्र के ग्राम मानपुर हरी में विदेशी युवती की चर्चा धीरे-धीरे गांव समेत आसपास के ग्रामों में भी चर्चा का विषय बन गई है। किशन ने बताया कि हम दोनों दोस्त हैं। रही शादी के बाद तो इस पर हमारे परिवारवाले मिलकर बात करेंगे। माया तो मेरा गांव, मेरा घर और मेरा देश देखना था। इसी के कारण मैंने उसे भारत बुलवाया।

‘पसंद आई मैडम माया जी’

किशन के परिवारवालों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि माया बहुत अच्छी लड़की हैं। अगर माया के परिवारवाले शादी को राजी होते हैं तो हम तैयार हैं। हमें माया पसंद हैं। वहीं किशन के एक दोस्त ने बताया कि दोनों माया के साथ किशन की दोस्ती कोरोना के वक्त शुरू हुई थी। किशन दिब्यांग हैं। दोस्त ने बताया कि किशन माया से प्यार करता था। माया भी किशन से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं। हमसब लोग आने वाले दिनों में दोनों की लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाएंगे। माया के गांव में आने से ग्रामीण भी गदगद हैं। उसे गांव के बने व्यंजन भरोस रहे हैं। खेत में भी माया के साथ फोटो खिचवा रहे हैं।

कुछ ऐसी ही सीमा हैदर की भी कहानी

दरअसल, माया-किशन की तरफ पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर की भी कहानी है। कोरोना के वक्त सीमा और सचिन की फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया। इस गेमिंग एप पर दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिए। इसके बाद पाकिस्तान की रहने वाली महिला सीमा ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन के प्यार में अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहद पार कर भारत खिंची चली आई। इसके बाद सीमा ने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा के साथ शादी कर ली। नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में सीमा, सचिन और उसके पिता को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 

Tags: Hong KongmainpuriMaya TamangPAKISTANSeema Haider
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
दिसम्बर 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

Next Post
Meerut

Meerut Police: सिपाही-दरोगा फरमा रहे थे आराम, तभी पहुंचे अधिकारी और फिर हुआ ये

Lucknow Zoo

ठंड में जानवरों की सेहत का ख्याल, चिड़ियाघर प्रशासन ने किए खास उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist