नई दिल्ली: आज यानी 2 अप्रैल को अजय देवगन (Ajay Devgn) अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म मैदान का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। उनकी फिल्म मैदान शुरू से ही चर्चा में रही है। एक लंबे वक्त के बाद अब ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
बात अगर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान की कहानी को लेकर करें तो, साल 1952 से लेकर साल 1962 के बीच फुटबॉल की उस जर्नी को दिखाया गया है, वो दौर फुटबॉल के लिए काफी शानदार माना जाता था। इस फिल्म में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं।
मैदान भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक सच्ची घटना पर आधारित है। अजय देवगन (Ajay Devgn) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मैदान का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर उस संघर्ष की कहानी को दिखा रहा है, जो भारतीय फुटबॉलर को अपने शुरुआती दिनों में झेलनी पड़ी थी। इस ट्रेलर में अजय देवगन की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है।
अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी इस फिल्म के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है, जिसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, दिल एक, समझ एक, सोच एक, एस.ए.रहीम और उनकी टीम इंडिया की अनकही सच्ची कहानी के गवाह आप भी बने, आ जाओं मैदान में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में।
ये भी पढ़ें :- 22 साल की Avneet Kaur के प्राइवेट जेट खरीदने पर क्यों उठ रहे हैं सवाल ? यहां जानें पूरी रिपोर्ट
मैदान की कहानी बताती है कि कैसे रहीम ने भारतीय फुटबॉल टीम बनाई और उन्हें अपने आसपास के लोगों से किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मैदान को सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा एक्ट्रेस प्रियमणि और गजराज राव भी नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है।