यूपी के अलीगढ़ अल दुआ मीट फैक्ट्री में बड़े हादसा की खबर सामने आई है। दरअसल फैक्ट्री में अमोनिया जैसी जहरीली गैस लीक हो गई है। जिसके बाद बेहोश कर्मचारी हो रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि कर्मचारियों में युवती, महिलाएं व पुरुष शामिल हैं। हालांकि बेहोश कर्मचारियों को बड़ी तादाद में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेहोश कर्मचारियों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बेहोश कर्मचारियों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है। बड़ी बात ये है कि मीट फैक्ट्री ने घटना को प्रशासन से छुपाया है। यह मामला रोरावर थाना इलाके के अल दुआ मीट फैक्ट्री का है।
45 मजदूर अस्पताल में भर्ती
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार रोरावर थाना इलाके के मथुरा बाईपास स्थित अल दुआ मीट फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप का माहौल खड़ा हो गया जब अचानक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। अमोनिया गैस के रिसाव के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। अमोनिया गैस की चपेट में आए लगभग 45 मरीजों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। अन्य मजदूरों का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। मजदूरों में महिला पुरुषों के अलावा छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
इन तमाम पहलुओं पर होगी जांच
बताया यह भी जा रहा है कि काफी देर तक फैक्ट्री मालिक ने घटना को छुपाने का प्रयास किया है। घटना की सूचना पर जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के अलावा एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। जिसके चलते कई लोग बेहोश हो गए हैं। लगभग 45 लोगों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। सभी डॉक्टरों को इलाज करने के लिए जिला अधिकारी द्वारा निर्देश दे दिए गए हैं। घटना के पीछे क्या बजह है। इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। रोरावर थाना इलाके के मथुरा बाईपास स्थित अल दुआ मीट फैक्ट्री की घटना है।
ये भी पढ़े-मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, 45 मजदूर अस्पताल में भर्ती