आज देशभर में बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मनाई जा रही है। उन्होंने समाज में शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किए हैं। इसके अलावा बाबा साहेब ने दलितों को समानता दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। डॉ. अंबेडकर को उनके अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के लिए जाना जाता है।
बाबा साहेब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी लोगों के साथ है। उनके विचार जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आईए इन विचारों के बारे में जानते हैं।
1. वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं।
2. मुजे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।
3. समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत के रुप में स्वीकार करना होगा
4. एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।