नई दिल्ली। पिछले करीब 2 वर्षों से चल रहें रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर अब एक नया दावा किया जा रहा हैं। अमेरिकी मीडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा हैं कि साल 2022 के अंत में रूस यूक्रेन पर परमाणु हमले (Nuclear Attack) की योजना बना रहा था जिसे भारतीय प्रधानमंत्री के दखल के बाद रोक दिया गया।
2022 में थी Nuclear Attack की योजना
ज्ञात हो कि अमेरिकी मीडिया कंपनी सीएनएन ने एक एक रिपोर्ट पब्लिक की हैं। रविवार जारी इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि साल 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य देशों के नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बात कर यूक्रेन पर होने वाले परमाणु हमले को रोकने में मदद की थी। सीएनएन ने इस रिपोर्ट में दो सीनियर अधिकारियों के बयान के हवाले पर इसे प्रकाशित की थी।
भारत -चीन जैसे देशों से सहायता मांगी गई
जारी रिपोर्ट में कहा गया कि रूस के परमाणु हमले (Nuclear Attack) की आशंकाओं को देखते हुए अमेरिका ने भारत -चीन जैसे देशों से सहायता मांगी थी। जिसके बाद दोनों देशों की भूमिका के बाद हमले को रोक जा सका। इससे पहले यूक्रेन ने युद्ध के शुरुआती समय में रूस का कड़ा जवाब दिया जा रहा था। लेकिन जब यूक्रेनी सेन दक्षिण में रूस के कब्जे वाले इलाके में आगे बढ़ने लगी तों अमेरिकी अधिकारियों को लगने लगा की रूस यूक्रेन पर परमाणु हथियार का प्रयोग कर सकती है।