असम से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश के बाद असम की धरती हिली है। आज सुबह अरुणाचल प्रदेश में 8.15 पर भूकंप आया था। इसके करीब आधे घंटे बाद असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के तेजपुर में सुबह 8.52 बजे 3.2 तीव्रता रही जबकि अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की तीव्रता 4.5 रही। हालांकि भूकंप के आने की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर अभी नहीं आई है।