Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » ऑटो » सरकार लाई OLA-Uber जैसा सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म, कैब ड्राइवर्स को मिलेगा सीधा मुनाफा…

सरकार लाई OLA-Uber जैसा सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म, कैब ड्राइवर्स को मिलेगा सीधा मुनाफा…

अमित शाह ने लोकसभा में सहकारिता मंत्रालय के गठन और इसके बाद मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने कहा, "सरकार बहुत जल्द ओला-उबर जैसे सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म की शुरुआत करने जा रही है, जिसका लाभ सीधे ड्राइवरों को मिलेगा।

by Gulshan
27/03/2025
Amit Shah

Amit Shah : केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक नई और क्रांतिकारी टैक्सी सेवा ‘सहकार टैक्सी’ लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन टैक्सी बाजार में प्रमुख कंपनियों जैसे ओला, उबर और रैपिडो के प्रभाव को कम करना है। यह सेवा बाइक, कैब और ऑटो रिक्शा जैसी परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे ड्राइवरों को बिना किसी बड़े उद्योगपति के मुनाफे का हिस्सा बने, सीधे लाभ मिलेगा।

‘सहकार टैक्सी’ का क्या है उद्देश्य ?

‘सहकार टैक्सी’ का मुख्य उद्देश्य एक वैकल्पिक ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रदान करना है, जो ड्राइवरों को सीधे लाभ दिलाएगी। केंद्र सरकार की इस पहल के तहत, ड्राइवरों को कोई बड़ा कमीशन नहीं देना होगा और वे अपनी पूरी कमाई सीधे अपने पास रख सकेंगे। यह सेवा ओला और उबर जैसी कंपनियों की सेवाओं को चुनौती देने का काम करेगी, जो अब तक बड़ी रकम कमाती थीं, लेकिन ड्राइवरों को बहुत कम हिस्सेदारी मिलती थी।

अमित शाह का सामने आया बयान

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में इस नई पहल की घोषणा करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सहकार से समृद्धि’ सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि इसे साकार करने के लिए सहकारिता मंत्रालय ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में अथक प्रयास किया है।” उन्होंने यह भी कहा कि सहकार टैक्सी सेवा आने वाले महीनों में पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।

RELATED NEWS

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026

ड्राइवरों को मिलेगा पूरा लाभ

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि इस सेवा से होने वाला लाभ किसी बड़े उद्योगपति के पास नहीं जाएगा, बल्कि यह सभी लाभ सीधे वाहन चालकों को मिलेगा। इस सेवा का उद्देश्य ड्राइवरों को सशक्त बनाना और यात्रियों को किफायती और विश्वसनीय परिवहन विकल्प प्रदान करना है। इसके साथ ही, सरकार एक सहकारी बीमा कंपनी भी स्थापित करेगी, जो देशभर में लोगों को बीमा सेवाएं प्रदान करेगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि यह बीमा कंपनी जल्दी ही निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी बन जाएगी।

‘यात्री साथी’ और ‘केरल सवारी’ का उदाहरण

पश्चिम बंगाल में पहले से ही एक सहकारी टैक्सी सेवा ‘यात्री साथी’ चल रही है, जो कोलकाता के अलावा सिलीगुड़ी, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे शहरों में भी उपलब्ध हो चुकी है। यह सेवा यात्रियों को क्विक बुकिंग, स्थानीय भाषा में जानकारी, किफायती किराया और चौबीसों घंटे कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें : अभिषेक प्रकाश के भ्रष्टाचार की खुली 1 और पोटली, ADM, 4 SDM, 4 तहसीलदार समेत…

केरल में भी 2022 में ‘केरल सवारी’ नामक एक सरकारी ऑनलाइन टैक्सी सेवा शुरू की गई थी, हालांकि इसे कम उपयोग के कारण बंद कर दिया गया था। अब राज्य सरकार इसे फिर से शुरू करने की योजना बना रही है, जिसमें संशोधित किराए और बेहतर सॉफ़्टवेयर के साथ सेवा प्रदान की जाएगी।

ओला-उबर के लिए चुनौती

सहकारी टैक्सी सेवा के आने के बाद ओला और उबर जैसी निजी राइड-हेलिंग कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। माना जा रहा है कि यह सहकारी व्यवस्था कम दरों पर लोगों को सस्ती राइड सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, वहीं प्राइवेट कंपनियां छोटे राइड्स के लिए भी अधिक शुल्क वसूलती हैं और ड्राइवरों को बहुत कम कमीशन देती हैं, जिस पर लगातार ड्राइवरों की शिकायतें रही हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म का कार्य संचालन किस तरीके से होगा।

Related Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

August 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

June 29, 2026
Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

June 3, 2026
लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

December 10, 2025
नक्सलवाद 2026 में खत्म करने की तैयारी, माओवादी बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

Amit Shah की चेतावनी के बीच माओवादियों का संदेश बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

November 25, 2025
कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

November 18, 2025
Amit Shah

अयोध्या में बनेगा एनएसजी हब: कमांडो 24×7 तैनात, अमित शाह ने सुरक्षा को दी नई ताकत

October 15, 2025
Next Post
SpiceJet new summer domestic flights

SpiceJet में जारी किया नया schedule कितने नए शहरों को जोड़ा जानिए क्या इसमें आपका शहर भी है शामिल

UP Politics

'इन्हें दुर्गंध पसंद है..इसलिए बना रहे गौशाला' अखिलेश यादव के बयान पर गौसेवकों ने दी मानसिक इलाज कराने की सलाह

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं. मेरठ पुलिस ने इसको लेकर फरमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ईद की नमाज सड़कों पर अदा नहीं की जाएगी. ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उसके पासपोर्ट भी रद्द किए जाएंगे. मेरठ पुलिस के इस फरमान पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ऑरवेलियन 1984 की ओर पुलिसिंग! जयंत के इस ट्वीट का मतलब यही है कि कहीं न कहीं वो मेरठ पुलिस के इस फरमान ने खिलाफ हैं. जयंत ये कहने की कोशिश कर रहे हैं कि मौजूदा पुलिसिंग या शासन व्यवस्था वैसी हो गई है जैसा कि जॉर्ज ऑरवेल की उपन्यास 1984 में बताया गया है. जिसमें एक निरंकुश सरकार होती है, जो लोगों के हर गतिविधि पर नजर रखती है और उनकी स्वतंत्रता को सीमित करने की कोशिश करती है. सड़कों पर नहीं अदा की जाएगी ईद की नमाज मेरठ में ईद को लेकर जो फरमान जारी किया गया है, उसको लेकर सिटी एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा है कि इस साल ईद की नमाज नजदीकी मस्जिदों और फैज-ए-आम इंटर कॉलेज जैसे तय स्थानों पर ही पढ़ी जाएगी, ईदगाह के आसपास या सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है. ईदगाह जैसे स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती ईद के मौके पर ईदगाह जैसे प्रमुख स्थानों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए उन स्थानों पर PAC, RAF और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे. ड्रोन और वीडियो कैमरों से भी उन स्थानों की निगरानी की जाएगी. निर्देश में कहा गया है कि बिना पूर्व अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक प्रार्थना नहीं की जाएगी. मक्का और मदीना भी नहीं जा पाएंगे फरमान में ये भी कहा गया है कि सड़क पर नमाज पढ़ते हुए पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें FIR दर्ज करना और संभावित गिरफ्तारी शामिल है. सड़क पर नमाज अदा करके सार्वजनिक शांति को बाधित करने का प्रयास करने वाले लोग मक्का और मदीना जैसी जगहों पर विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनकी आपराधिक गतिविधियों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा. क्या है ऑरवेलियन स्टेट? जयंत चौधरी ने ये लिखकर यूपी सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं. ऑरवेलियन स्टेट का मतलब तानाशाही से प्रेरित सरकार या व्यवस्था, मतलब ऐसी सरकार जो, हमेशा निगरानी करे. सच को दबाए. आजादी का दमन करे. डर फैलाकर शासन करे. जॉर्ज ऑर्वेल की किताब “1984” में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर इसका जिक्र किया गया है. दरअसल, 1949 में जॉर्ज ऑरवेल ने ऐसे राज्य की कल्पना में किताब लिखी है. किताब में ऐसे राज्य की कल्पना की गई जहां प्यार करने पर सजा मिलेगी. ऐसा राज्य जहां लोगों की निजता लूटी गई, झूठ को बढ़ावा मिला. ऐसा राज्य जहां सत्ता नागरिकों पर हर वक्त नजर रखती हैं. ऐसा राज्य जहां सरकार नागरिकों की आजादी को कुचलती है.

मेरठ में सड़क पर नमाज पर रोक, जयंत चौधरी ने पुलिस पर साधा निशाना, X पर किया पोस्ट...

POPULAR POST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026

LATEST

. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India