गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Huawei’s EV Battery: एक चार्जिंग पर चलेगी 3000 किमी से ज़्यादा, सिर्फ़ 5 मिनट में फुल चार्ज, EV सेक्टर में मची हलचल

हुवावे ने नई सॉलिड-स्टेट EV बैटरी बनाई है जो 3000 किमी तक चलती है और सिर्फ़ 5 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। अगर सफल हुई, तो यह EV इंडस्ट्री की तस्वीर बदल सकती है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2025
in ऑटो, टेक्नोलॉजी
Huawei solid state EV battery with 5 minute full charge
Share on FacebookShare on Twitter

 Electric Vehiclesदुनिया भर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। भारत में भी पिछले कुछ महीनों में EV की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया है। ऊंलेकिन अब भी कई लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाने से इसलिए हिचकते हैं क्योंकि उन्हें बैटरी की रेंज और चार्जिंग की दिक्कतों की चिंता होती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब चीन की जानी-मानी टेक कंपनी Huawei ने एक बड़ी तकनीकी छलांग लगाई है। हुवावे ने दावा किया है कि उन्होंने एक नई तरह की सॉलिड-स्टेट बैटरी बनाई है, जो एक बार फुल चार्ज होकर 3000 किलोमीटर से भी ज़्यादा का सफर तय कर सकती है। खास बात यह है कि इसे पूरी तरह चार्ज करने में सिर्फ़ 5 मिनट लगेंगे।

बैटरी सिर्फ 5 मिनट में होगी फुल चार्ज

कंपनी द्वारा फाइल किए गए पेटेंट के अनुसार, इस बैटरी में नाइट्रोजन-डॉप्ड सल्फाइड इलेक्ट्रोलाइट का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से बैटरी की ऊर्जा क्षमता 400-500 Wh/kg तक पहुंच जाती है, जो कि आज की सामान्य लिथियम-आयन बैटरियों से 2 से 3 गुना ज़्यादा है। इस तकनीक की मदद से बैटरी को 0 से 100% तक केवल 5 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल सॉलिड-स्टेट बैटरियों को बड़े स्तर पर बनाना आसान नहीं है, क्योंकि लिथियम इंटरफेस को स्थिर बनाना और बैटरी की सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती है। लेकिन हुवावे के पेटेंट के मुताबिक, इन समस्याओं का समाधान नाइट्रोजन डोपिंग से हो सकता है।

RELATED NEWS

EV Sales Report: अगस्त में TVS सबसे आगे, बजाज की 235% ग्रोथ; Ola फिसली, MotoVolt की बिक्री 509% बढ़ी

EV Sales Report: अगस्त में TVS सबसे आगे, बजाज की 235% ग्रोथ; Ola फिसली, MotoVolt की बिक्री 509% बढ़ी

सितम्बर 3, 2026
E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

अगस्त 11, 2026

कीमत अभी भी एक बड़ी रुकावट

भले ही यह तकनीक सुनने में बहुत शानदार लगे, लेकिन हकीकत में इसे आम लोगों तक पहुंचाना फिलहाल आसान नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अभी सिर्फ लैब में किए गए परीक्षणों तक सीमित है। बड़े स्तर पर प्रोडक्शन के लिए इस तकनीक की लागत बहुत ज़्यादा है। सल्फाइड इलेक्ट्रोलाइट की कीमत फिलहाल करीब 1,400 डॉलर प्रति kWh (लगभग 1.20 लाख रुपये) है, जो इसे बहुत महंगा बना देता है।

CLTC पर 3000+ किमी,असली दुनिया में 2000+ किमी रेंज

हुवावे की यह बैटरी CLTC टेस्ट साइकिल के हिसाब से 3000 किलोमीटर से ज़्यादा चलती है, लेकिन अगर इसे अमेरिका की EPA टेस्ट प्रणाली से देखा जाए, तो इसकी रेंज करीब 2000 किलोमीटर रह जाएगी। यह फिर भी दुनिया में उपलब्ध किसी भी EV से कहीं ज़्यादा है।

EV सेक्टर में बड़ी क्रांति ला सकता है यह इनोवेशन

हुवावे फिलहाल EV बैटरी बनाकर बेचने वाली कंपनी नहीं है, लेकिन वह रिसर्च और बैटरी मटीरियल्स में भारी निवेश कर रही है। इससे साफ है कि वह इस सेक्टर में भविष्य में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

टोयोटा, सैमसंग एसडीआई और CATL जैसी बड़ी कंपनियां भी 2027 से 2030 तक सॉलिड-स्टेट बैटरियों को बाजार में लाने की योजना बना रही हैं। अगर हुवावे का यह दावा सच साबित होता है, तो यह EV इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। रेंज की चिंता और घंटों चार्जिंग की परेशानी दोनों ही खत्म हो सकती हैं।

Tags: electric vehiclestechnology news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

EV Sales Report: अगस्त में TVS सबसे आगे, बजाज की 235% ग्रोथ; Ola फिसली, MotoVolt की बिक्री 509% बढ़ी

EV Sales Report: अगस्त में TVS सबसे आगे, बजाज की 235% ग्रोथ; Ola फिसली, MotoVolt की बिक्री 509% बढ़ी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

अगस्त 2026 की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रिटेल सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है। वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, महीने में...

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। जुलाई 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल...

Refurbished Smartphones: क्यों रिफर्बिश्ड डिवाइस की ओर बढ़ रहा ग्राहकों का रुझान, क्या बढ़ती क़ीमत है इस का कारण

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Refurbished Smartphones: नई दिल्ली। मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों का असर अब स्मार्टफोन बाजार पर भी दिखने लगा है। स्मार्टफोन...

Delhi EV Policy: 2028 के बाद नए पेट्रोल दोपहिया वाहनों पर रोक क्यों? जानिए सरकार की पूरी रणनीति और चुनौतियां

Delhi EV Policy: 2028 के बाद नए पेट्रोल दोपहिया वाहनों पर रोक क्यों? जानिए सरकार की पूरी रणनीति और चुनौतियां

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2028 के बाद राजधानी में किसी भी नए...

Solid State Battery से बदल सकता है EV का भविष्य? जानिए क्या है चीनी वैज्ञानिकों का दावा

Solid State Battery से बदल सकता है EV का भविष्य? जानिए क्या है चीनी वैज्ञानिकों का दावा

by Sadaf Farooqui
मई 25, 2026

Solid State Battery: दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अभी भी सबसे बड़ी...

Next Post
Air India Crash

एयर इंडिया हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, दो बार बदला TCM, फिर भी फ्यूल स्विच ने दिया धोखा

Maharashtra News

Maharashtra News : बड़ी खुशखबरी! MHADA की 5000 से ज्यादा घरों की लॉटरी शुरू – आज ही करें आवेदन, न चूकें ये मौका!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In