Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home ऑटो

Tata Motors Offers: अप्रैल में टाटा कारों पर भारी छूट, मिल रहे शानदार ऑफर, ग्राहकों के लिए खरीद का बढ़िया मौका

अप्रैल 2026 में टाटा मोटर्स अपनी कई कारों पर ₹50,000 तक के ऑफर दे रही है। Altroz, Nexon, Harrier, Safari और Curvv पर अलग-अलग छूट मिल रही है, जिससे ग्राहकों को अच्छा फायदा हो सकता है।

by Kirtika Tyagi
April 16, 2026
in ऑटो
Share on FacebookShare on Twitter

Tata Motors Offers April 2026:अप्रैल 2026 में टाटा मोटर्स अपनी कई गाड़ियों पर शानदार ऑफर दे रही है। कंपनी कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर ₹50,000 तक के फायदे दे रही है। हालांकि, Punch फेसलिफ्ट और नई Sierra जैसे मॉडल्स पर फिलहाल कोई छूट नहीं दी जा रही है।

Altroz पर अच्छा ऑफर

टाटा की प्रीमियम हैचबैक Altroz पर इस महीने करीब ₹30,000 तक का फायदा मिल रहा है। इसमें ₹15,000 का कैश डिस्काउंट और ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस कार की कीमत लगभग ₹6.30 लाख से ₹10.51 लाख के बीच है। यह कार Hyundai i20 और Maruti Baleno जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।

RELATED NEWS

No Content Available

Harrier और Safari पर भी छूट

अगर आप SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Harrier और Safari पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है। इन दोनों गाड़ियों पर ₹35,000 तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें ₹10,000 का कैश डिस्काउंट और ₹25,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। Harrier की कीमत ₹12.89 लाख से शुरू होती है, जबकि Safari ₹13.29 लाख से शुरू होती है।

Nexon पर सीमित ऑफर

टाटा Nexon पर इस महीने ₹25,000 तक का फायदा मिल रहा है। इसमें ₹10,000 की सीधी छूट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। हालांकि हाल ही में Nexon अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की पोजीशन खो चुकी है और अब Dzire पहले नंबर पर आ गई है।

Tiago और Tigor भी सस्ती डील

टाटा की सबसे किफायती कार Tiago और Tigor पर भी ऑफर दिया जा रहा है। इन दोनों मॉडल्स पर कुल ₹25,000 तक का फायदा मिल सकता है। इसमें ₹15,000 का कैश डिस्काउंट और ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Curvv पर सबसे ज्यादा फायदा

इस महीने सबसे ज्यादा फायदा TATA Curvv पर मिल रहा है। इस कार पर ₹50,000 तक की छूट दी जा रही है। इसमें ₹30,000 का कैश डिस्काउंट और ₹20,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसकी कीमत ₹9.65 लाख से ₹18.85 लाख के बीच है।

खरीदने से पहले रखें ध्यान

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय अच्छा माना जा सकता है। लेकिन ऑफर की शर्तों और उपलब्धता के बारे में डीलर से पूरी जानकारी जरूर लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

Tags: Car Discount IndiaTata Cars Offers
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Rural Business Ideas:गांव में शुरू करें ये शानदार बिजनेस, कम लागत में पाएं ज्यादा मुनाफा हर महीने होगी पक्की कमाई

Rural Business Ideas:गांव में शुरू करें ये शानदार बिजनेस, कम लागत में पाएं ज्यादा मुनाफा हर महीने होगी पक्की कमाई

TCS Nashik Case: जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोपों के बाद ऑपरेशन बंद, जांच तेज, कई गिरफ्तारियां

TCS Nashik Case: जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोपों के बाद ऑपरेशन बंद, जांच तेज, कई गिरफ्तारियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist