बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Tata Nexon: त्योहारों की मांग और कई इंजन विकल्पों से टाटा मोटर्स की किस कार ने ऐतिहासिक बिक्री कर तोड़ा रिकॉर्ड

सितंबर 2025 में टाटा मोटर्स ने 60,907 गाड़ियों की बिक्री कर 47% वृद्धि दर्ज की। अकेले नेक्सन ने 22,500 यूनिट्स बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक विकल्प इसकी सफलता का कारण हैं

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 6, 2025
in ऑटो
Share on FacebookShare on Twitter

Tata Nexon Breaks Sales Record:सितंबर 2025 टाटा मोटर्स के लिए खास साबित हुआ। कंपनी ने इस महीने घरेलू बाजार में 59,667 और कुल मिलाकर 60,907 गाड़ियां बेचकर 47% की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की। इस उछाल के पीछे त्योहारों के मौसम की मजबूत मांग और GST 2.0 लागू होने से आई रफ्तार अहम रही।

नेक्सन का नया रिकॉर्ड

टाटा की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV नेक्सन ने अकेले 22,500 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर एक नया मासिक रिकॉर्ड बनाया। यह टाटा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया। इसकी बड़ी सफलता का राज है इसके अलग-अलग इंजन विकल्प – पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक। हर ग्राहक को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से एक विकल्प मिल जाता है।

RELATED NEWS

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

सितम्बर 21, 2026
Tata Tigor Discount: सितंबर में 30 हजार तक की बचत, कम बजट में खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका

Tata Tigor Discount: सितंबर में 30 हजार तक की बचत, कम बजट में खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका

सितम्बर 7, 2026

तिमाही नतीजे भी शानदार

सितंबर 2025 तक दूसरी वित्तीय तिमाही (Q2 FY26) में भी टाटा मोटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी ने कुल 1,44,397 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 10% ज्यादा है। घरेलू बिक्री में 8% की बढ़त दर्ज हुई, जबकि निर्यात में 411% की ऐतिहासिक उछाल आई। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी 59% बढ़कर 24,855 यूनिट्स तक पहुंच गई। कुल बिक्री में EV का हिस्सा अब 17% हो चुका है।

नेक्सन के इंजन विकल्प

पेट्रोल : 1.2 लीटर Revotron टर्बो इंजन, 120 बीएचपी पावर के साथ। 5MT, 6MT, 6AMT और 7DCA ट्रांसमिशन में उपलब्ध।

डीजल : 1.5 लीटर Revotorq इंजन, 115 बीएचपी पावर और 260Nm टॉर्क। यह 6MT और 6AMT गियरबॉक्स में आता है।

CNG : 1.2 लीटर इंजन, 100 बीएचपी पावर और 170Nm टॉर्क, 6MT गियरबॉक्स के साथ।

इलेक्ट्रिक (नेक्सन.ev) : 30kWh और 45kWh बैटरी विकल्प। बड़ी बैटरी वाला मॉडल ARAI के हिसाब से 489 किमी और असली हालात में करीब 350 किमी रेंज देता है।

न चारों वेरिएंट्स की वजह से नेक्सन भारत की गिनी-चुनी कारों में शामिल है, जो एक ही मॉडल नाम के तहत पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक, सभी विकल्प उपलब्ध कराती है।

टाटा के लिए नेक्सन की अहमियत

टाटा नेक्सन की कीमत ग्राहक-हित में रखी गई है और इसके इंजन विकल्प हर बजट को कवर करते हैं। यही वजह है कि यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे आगे है। कंपनी के पैसेंजर व्हीकल कारोबार की रीढ़ अब नेक्सन बन चुकी है। सितंबर 2025 में दर्ज हुआ बिक्री रिकॉर्ड साफ दिखाता है कि टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर रही है।

Tags: Car Sales RecordTata Motors
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Car Launch 2026: भारतीय ऑटो बाजार में टाटा मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट सेडान को नए अवतार में पेश करने जा रही...

Tata Tigor Discount: सितंबर में 30 हजार तक की बचत, कम बजट में खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका

Tata Tigor Discount: सितंबर में 30 हजार तक की बचत, कम बजट में खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

TATA Tigor : अगर आपका बजट सीमित है और आप SUV के बजाय एक किफायती सेडान खरीदना चाहते हैं, तो...

Tata Motors का शेयर मार्केट में शानदार आगाज़ निवेशकों ने दिखाई ज़बरदस्त दिलचस्पी

by Kanan Verma
नवम्बर 12, 2025

Tata Motors CV Share Listing : टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल कंपनी (Tata Motors Commercial Vehicles Ltd) ने शेयर बाज़ार...

Tata Motors gifts new Sierra to Indian women cricket team

Tata Motors: विश्व विजेता बेटियों का होगा सम्मान,टाटा मोटर्स देगी महिला क्रिकेट टीम को कौन सी नई कार

by SYED BUSHRA
नवम्बर 6, 2025

Tata Motors Honours World Champion Daughters: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में...

Tata Motors

टाटा मोटर्स का सुरक्षा संकल्प, दुर्गालाइन की महिलाओं ने ट्रक चालकों के लिए बनाई राखियां 

by Gulshan
अगस्त 10, 2025

Tata Motors : रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और सुरक्षा की भावना का उत्सव है। टाटा मोटर्स...

Next Post
Bihar Election 2025: E C ने 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या आज हो सकता है चुनावी तारीखों का ऐलान, जानिए क्या है पूरी तैयारी

Bihar Election 2025: E C ने 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या आज हो सकता है चुनावी तारीखों का ऐलान, जानिए क्या है पूरी तैयारी

Raebareli news: चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 5 गिरफ्तार, कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Raebareli news: चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में 5 गिरफ्तार, कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In