UP Election 2022 LIVE: सुबह के 8 बजे से वोटों के गिनती की प्रतिक्रिया चालु हो गई थी. जिसको अब करीब 4 घंटे हो चुके है. और कुछ ही देर में चुनावों के परिणाम घोषणा हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी एक बार फिर हिट होती दिखाई दे रही है। रुझानों में भाजपा 270 सीटों के पार पहुंच गई है, यानी बहुमत के आंकड़े 202 से काफी ज्यादा।
गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं पर, सिराथू में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं, यूपी के राजनीति में जितने भी बड़े चेहरे है उनमे से कई के हार का अनुमान लगाया जा रहा है, सिराथू में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भाजपा की अदिति सिंह आगे चल रही हैं। कांग्रेस कैंडिडेट मनीष चौहान तीसरे नंबर पर हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर में 20 हजार वोटों से पीछे हैं। वहां भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं, कैराना पर जेल से चुनाव लड़ रहे सपा के नाहिद हसन पीछे चल रहे हैं, और भाजपा की मृगांका सिंह आगे चल रही हैं।
जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर आगे चल रहे हैं। नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया आगे चल रहे हैं।
अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं। रामपुर में आजम खान और स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं।
(उज्ज्वल चौधरी)