Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Bahubali Ansari : यूपी में क्राइम का रॉबिनहुड, जानिए अंसारी के आतंक की कहानी

Gautam Jha by Gautam Jha
March 29, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS
Bahubali Ansari: Robinhood of crime in UP, know the story of Ansari's terror
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। (Bahubali Ansari ) यूपी का माफिया और प्रदेश में 5 बार के विधायक Mukhtar Ansari  का आतंक इस कदर फैला हुआ था कि अंसारी पर छोटे बड़े मुकदमों को मिलाकर करीब 65 से अधिक मामले दर्ज थे। अपराध का यह सरगना पहली बार इस फील्ड में तब आया जब 1988 में उसपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

अपराध की दुनिया पहली इंट्री

मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान गाजीपुर की एक प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान से रही है। भारत के उप राष्ट्रपति के हामिद अंसारी के भतीजे मुख्तार अंसारी ने अपराध की दुनियां में पहली इंट्री 25 अक्टूबर 1988 को आजमगढ़ के संजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा हत्या की कोशिश के लिए मुकदमा दर्ज होने पर ली। इस मामले में उसे अदालत ने 2007 में बरी कर दिया। लेकिन इससे पहले ही उसकी आतंक की विरासत तैयार हो चुकी थी जिसका वो किंग था।

RELATED POSTS

मुख्तार असांरी के चचेरे भाई के होटल पर छापा, एसडीएम ने दिया बंद करने का निर्देश

July 6, 2023

Ghazipur Police action on Angad Rai : मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य अंगद राय की संपत्ति हुई कुर्क

May 9, 2023

पहले गैंग फिर बड़े माफियाओं से दुश्मनी

जैसा की होता है, बड़ा बनने के लिए छोटे से शुरुआत करनी होती मुख्तार ने भी छोटा काम शुरू किया। पहले छोटे छोटे आपराधिक कार्यों मे शामिल अंसारी 1990 के आसपास अपना बड़ा गैंग खड़ा किया। कोयला खनन, रेलवे, टैक्स, जबरन वसूली और अपहरण जैसे अपराधों के दम पर अंसारी ने अपना करोड़ों का सम्राज्य बनाया। गाजीपुर से शुरू हुया ये सिंडिकेट जल्द ही मऊ, गाजीपुर, बनारस और जौनपुर में एक्टिव हो गया। जिससे दूसरे गैंग के लीडरों को दिक्कत होने लगी और पूर्वांचल दो बड़े गैंग ब्रजेश सिंह और मुख्तार अंसारी गैंग से पपरेशान होने लगा। सरकारी ठेकों पर ब्रजेश सिंह गैंग के कब्जे के कारण उनका मुख्‍तार गैंग से सामना हुआ और ब्रजेश सिंह से मुख्तार की दुश्‍मनी शुरू हुई।

Mukhtar Ansari पर अपराध के 65 मामले

अलग अलग मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा अंसारी पर हत्या के 18 सहित अपराध के 65 मामले दर्ज थे। इसमें हत्‍या, हत्‍या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी, अपहरण, लूट आदि समेत कई अन्‍य आपराधिक कृत्‍य शामिल हैं। ये मामले पूरे प्रदेश में दर्ज थे। लखनऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, आगरा, बाराबंकी, आजमगढ़ के अलावा नई दिल्‍ली और पंजाब में भी कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। 2010 में कपिल देव सिंह और 2009 में गाजीपुर जिले में मीर हसन नामक व्यक्ति की हत्या के प्रयास मामले में अंसारी पर भी आरोप साबित हो चुके थे। वो 2005 से उम्रकैद की सजा काट रहा था।

Mukhtar Ansari  मामले में चर्चित केस

  • 24 जुलाई 1990 -बड़ागांव थाने में डिकैती और अपहरण का मामला दर्ज
  • 3 अगस्त 1991- अवधेश राय हत्‍याकांड
  • 23 जनवरी 1997 – अपहरण के मामले में वाराणसी के भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज
  • 6 फरवरी 1998 – भेलूपुर थाने में मुख्तार अंसारी के खिलाफ NSA लगाया गया
  • 1 दिसंबर 1997- मुख्‍तार के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज
  • 17 जनवरी 1999 – भेलूपुर थाने में मुख्तार के खिलाफ धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज
  • 20 जुलाई 2022 – कैंट थाने में आपराधिक साजिश समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज

 Ansari मामले में कब क्या फैसला ?

  • 21 सितंबर 2022 – राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाने में दर्ज मामले में मुख्तार को 7 साल की सजा
  • 23 सितंबर 2022 – लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज केस में मुख्तार को 5 साल की सजा
  • 15 दिसंबर 2022- लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज एक दूसरे केस में मुख्तार को 5 साल की सजा
  • 29 अप्रैल 2023- गाजीपुर की मोहम्मदाबाद कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मुख्तार को 5 साल की सजा
  • 5 जून 2023- वाराणसी के थाना चेतगंज में दर्ज मामले में मुख्तार को उम्र कैद की सजा
  • 26 अक्टूबर – गाजीपुर के थाना करंडा में दर्ज मामले में मुख्तार को 10 साल की सजा
  • 15 दिसंबर 2023- वाराणसी के थाना भेलूपुर में दर्ज केस में मुख्तार को 5 साल 6 महीने की सजा
  • 13 मार्च 2024- गाजीपुर की मोहम्मदाबाद कोतवाली में दर्ज केस में मुख्तार को उम्र कैद की सजा
Tags: bahubali mukhtar ansariMafia Mukhtar Ansarimukhtar ansari don
Share197Tweet123Share49
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

मुख्तार असांरी के चचेरे भाई के होटल पर छापा, एसडीएम ने दिया बंद करने का निर्देश

by Ayushi Dhyani
July 6, 2023
0

गाजीपुर में मुख्तार असांरी के चचेरे भाई खालिद अंसारी के होटल मिड टाउन पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की...

Ghazipur Police action on Angad Rai : मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य अंगद राय की संपत्ति हुई कुर्क

by Sarvesh Kumar
May 9, 2023
0

Angad Rai : बाहुबली मुख्तार अंसारी की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार...

Mukhtar Ansari: बाबा का ‘ऑपरेशन माफिया’…5, गाड़ी पलटेगी या बाइक, या फिर सिर को चीरते हुए निकलेगी गोली, क्या होगा मुख्तार अंसारी का अंजाम?

by Anu Kadyan
April 20, 2023
0

ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी कि एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकती.. योगी राज में ये...

Abbas Ansari: 9 घंटे में 90 सवाल… माफिया मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी गिरफ्तार

by Anu Kadyan
November 5, 2022
0

उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ED...

UP: 24 घंटे ड्यूटी, 32 पुलिसकर्मी और 20 CCTV, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ऐसे होती है निगरानी

by Muskaan Rajput
September 6, 2022
0

उत्तर प्रदेश: बांदा जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन के साथ कानपुर...

Next Post
माफिया मुख्तार अंसारी के मौत पर विपक्ष बंद करे रोना धोना, जानिए बीजेपी ने मुख्तार अंसारी पर क्या कहा ?

माफिया मुख्तार के मौत पर विपक्ष बंद करे रोना धोना, जानिए बीजेपी ने मुख्तार अंसारी पर क्या कहा ?

Byjus"s

Byjus"s: बढ़ाई उत्तराधिकारी शेयर कैपिटल, 50% से भी ज्यादा वोट मिले! नए निवेशकों के लिए लाखों के मोके और ताज़ा शेयर्स का धमाका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version