अतीक अहमद के हत्याकांड में शामिल आरोपी लवलेश उत्तर प्रदेश के बांदा में शहर कोतवाली के क्योटरा मोहल्ले का रहने वाला है। लवलेश के पिता ने खुलासा करते हुए बताया है कि चार भाईयों में लवलेश तीसरें नंबर का है। लवलेश का घर में किसी से मतलब नहीं रहा था। वो अक्सर बाहर ही रहता था। पहले से ही वो आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। उसे नशे की भी लत है।
आपको बता दें कि लवलेश तिवारी के छोटे भाई सर्वेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो नशा बहुत करते थे, घर पर बहुंत कम आते थे। करीब एक हफ्ते पहले आखिरी बार घर आए थे। मुझे यूट्यूब से कल की घटना की जानकारी मिली। हमे बिल्कुल अंदेशा नहीं था कि ऐसा होगा। नोचर उनका नोर्मल था। लेकिन नशा ज्यादा करते थे। वो अपने बारे में कुछ नहीं बताते थे कि कहां जा रहे हैं, कहां से आ रहे हैं. रात के 12-1 बजे भी घर आते थे। अभी हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है। कभी सोचा नहीं था कि मेरा भाई ऐसा करेगा। 20-22 साल की उम्र थी, बीए कर रहा था। तीन चार साल पहले लखनऊ गया था, लेकिन इधर उधर घूमता रहता था। काफी पहले बजरंग दल से जुड़ा था, लेकिन फिलहाल छोड़ दिया था। एक लड़की को थप्पड़ मारने के आरोप में जेल गया था।