गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

पूर्णागिरी दर्शन से लौट रहे दंपति पर हमला: महिला की हत्या, पति पर उठे सवाल

बरेली में पूर्णागिरी से लौट रहे दंपति पर देर रात हमला हुआ। लूट के दौरान महिला की हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस को लूट की कहानी संदिग्ध लग रही है और पति की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

by Mayank Yadav
जुलाई 31, 2025
in TOP NEWS, क्राइम, बरेली
UP Police Agra
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly incident: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दंपति पर हमला कर महिला की हत्या किए जाने की घटना ने सनसनी फैला दी है। पति-पत्नी पूर्णागिरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी बुधवार रात करीब 12:45 बजे आंवला-वजीरगंज मार्ग पर ग्रंथी गांव के पास तीन-चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर पत्नी अमरावती की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हालांकि पुलिस जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, क्योंकि पति को सिर्फ मामूली खरोंचें आईं। अब पुलिस पति की भूमिका की जांच कर रही है और लूट की कहानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की रात क्या हुआ?

बदायूं जिले के ब्योली गांव निवासी ओम शरन मौर्य अपनी पत्नी अमरावती के साथ पूर्णागिरी से दर्शन कर वापस लौट रहा था। देर रात होने के कारण वह अपनी ससुराल मोतीपुरा पहुंचा और वहां से साले की बाइक लेकर निकल पड़ा। आंवला-वजीरगंज मार्ग पर ग्रंथी गांव के पास रात 12:45 बजे तीन-चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। ओम शरन के मुताबिक, बदमाशों ने पहले लूटपाट शुरू की और जब पत्नी अमरावती ने विरोध किया तो उसे धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल ले जाते समय अमरावती की मौत हो गई।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

पुलिस को क्यों है पति पर शक?

घटना की सूचना पर Bareilly एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी क्राइम मनीष सोनकर और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने ओम शरन की तहरीर पर लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन जांच के दौरान पता चला कि पति को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, केवल उसके सीने पर मामूली खरोंच के निशान हैं। इसके अलावा, घटनास्थल से लूट से जुड़े ठोस प्रमाण नहीं मिले। इसी वजह से पुलिस अब पति की भूमिका को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। तीन टीमें गठित कर दी गई हैं जो हर पहलू की छानबीन कर रही हैं।

Bareilly पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

Bareilly  एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अब तक की जांच में यह मामला केवल हत्या का नजर आ रहा है, लूट की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पति से गहन पूछताछ की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार है। यदि पति की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी संभव है। पुलिस का मानना है कि मामला पारिवारिक विवाद या किसी और कारण से जुड़ा हो सकता है, जिसे लूट का रूप देने की कोशिश की गई हो। फिलहाल, जांच जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

सनातन धर्म पर हो रहे हमलों से चिंतित दिखे राजा भैया, बोले- हर हिंदू को अब सजग होना होगा

Tags: Bareilly
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
उठक-बैठक के बाद अब एसडीएम रिंकू सिंह ने गुनगुनाया ये गीत, ‘हमसे का भूल हुई जो ये सजा हमको दी सरकार’

उठक-बैठक के बाद अब एसडीएम रिंकू सिंह ने गुनगुनाया ये गीत, ‘हमसे का भूल हुई जो ये सजा हमको दी सरकार’

Trump Tariff:  कब से लागू होगा नया टैरिफ,क्या आम आदमी पर होगा सीधा असर, क्या होगा महंगा-सस्ता

Trump Tariff: कब से लागू होगा नया टैरिफ,क्या आम आदमी पर होगा सीधा असर, क्या होगा महंगा-सस्ता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist