Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » उठक-बैठक के बाद अब एसडीएम रिंकू सिंह ने गुनगुनाया ये गीत, ‘हमसे का भूल हुई जो ये सजा हमको दी सरकार’

उठक-बैठक के बाद अब एसडीएम रिंकू सिंह ने गुनगुनाया ये गीत, ‘हमसे का भूल हुई जो ये सजा हमको दी सरकार’

Transfer of IAS Rinku Singh : शासन ने एक्शन लेते हुए आईएएस अफसर रिंकू सिंह का तबादला करते हुए उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया।

by Vinod
31/07/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बीतेदिनों अजब-गजब का मामला सामने आया था। यहां की पुवायां तहसील में एसडीएम रिंकू सिंह राही ने कान पकड़ कर उठक-बैठक की। किसी ने पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद शासन ने एक्शन लेते हुए आईएएस अफसर रिंकू सिंह का तबादला करते हुए उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया।

एसडीएम सिंह ने ट्रांसफर के बाद एक न्यूज अखबार के साथ बातचीत के दौरान कई खुलासे किए। तबादले का दर्द भी उन्होंने बयां किया। आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि यह जो खेल हुआ है, वह सिर्फ सफाई और गंदगी से संबंधित मामला नहीं है। यह सिस्टम की सफाई से जुड़ा मामला भी है, जिसे ठीक करना चाहता था। आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह ने कहा कि एसडीएम के तौर पर पुवायां में ड्यूटी के पहले ही दिन मत्स्य पालन के लिए तालाबों की नीलामी और राजकीय गोसदन सिमरा वीरान की भूमि नीलामी की फाइलें उनके पास आईं थीं।

आईएएस अफसर ने बताया कि 30 जून को नीलामी होनी थी। दोनों में गड़बड़ी यह थी कि गांव में बिना मुनादी कराए नीलामी की जानी थी। इससे चहेते लोगों के पक्ष में नीलामी की जा सकती है। उन्होंने इसे निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में मुनादी होने और लोगों की जानकारी में आने के बाद ही नीलामी होगी, ताकि ज्यादा लोगों को नीलामी में भाग लेने का मौका मिल सके। उनके इन्हीं कदमों से कुछ लोग बौखला गए होंगे और अपने प्रयास शुरू किए होंगे। हो सकता है कि उठक-बैठक की सजा के तौर पर राजस्व परिषद से अटैच किया गया हो, लेकिन सरकार वेतन देती है, जहां चाहेगी वहां काम करेंगे, लेकिन गलत काम नहीं होने देंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

आईएएस ने बताया कि ज्वाइन करने के पहले ही दिन उन्होंने लेखपालों से कहा था कि सरकारी जगहों पर कब्जेदारों को नोटिस दिए जाने चाहिए और रिपोर्ट चाहिए। 15 दिन बाद कहीं भी ऐसी सरकारी जगह मिली, जहां अवैध कब्जा है और नोटिस नहीं दिया गया है तो लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। इसके अलावा उनकी योजना प्रत्येक गांव के दो व्हाट्सएप ग्रुप बनवाने की थी। एक ग्रुप में लोग स्कूल में शिक्षक के न पहुंचने, ग्राम विकास अधिकारी के गांव न जाने आदि से संबंधित सूचनाएं डाल सकते थे। दूसरे ग्रुप में शिकायतों को ऑनलाइन रखा जाता। जवाब भी ऑनलाइन रहता। इससे लोगों को पता रहता कि शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है।

आईएएस अफसर के एसडीएम बनने के बाद पहले ही दिन दो गड़बड़ियां मिलीं। जिन पर उन्होंने एक्शन लिया। इसी के चलते उनको अटैच करना सजा के तौर पर भी देखा जा सकता है, लेकिन उनकी मंशा को लोग ठीक से समझ नहीं पाए। बता दें कि एसडीएम रिंकू सिंह राही ज्वॉइन करने के 36 घंटे बाद ही हटा दिए गए। अब सोशल मीडिया पर लोग एसडीएम के ट्रांसफर पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि देश व प्रदेश में ब्यूरोकेसी के अंदर भ्रष्टाचार जड़े मजबूत किए हुए हैं। चंद अफसर ऐसे हैं जो अब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। सरकारें अब इन्हीं अफसरों पर कार्रवाई कर रही है, जो सरासर गलत हैं। लोगों ने सीएम योगी से मांग की है कि आईएएस रिंकू सिंह को फिर से एसडीएम की पोस्ट दी जाए। क्योंकि प्रदेश को इस वक्त रिंकू सिंह जैसे अफसरों कीह जरूरत है।

शाहजहांपुर के पुवायां के एसडीएम रिंकू सिंह राही तहसील पहुंचे। यहां पर उनकी नजर टॉयलेटों पर पड़ी। इस दौरान वकीलों के अलावा अन्य लोगों से कहा कि जब शौचालय गंदे पड़े हैं तो लघुशंका के लिए कोई व्यक्ति कहां जाएगा। इतना सुनते ही एसडीएम ने इसके लिए अपने को जिम्मेदार मानते हुए पूछ लिया कि तहसील में सबसे बड़ा अधिकारी कौन है। मौजूद लोगों ने जवाब में कहा एसडीएम। इतना कहते ही उन्होंने उठक बैठक लगानी शुरू कर दी। इससे वकीलों समेत अन्य उपस्थित लोग हैरान रह गए। करीब 40 सेकंड के इस घटनाक्रम के बाद तहसील बार अध्यक्ष सुभाष शुक्ला ने उनसे माइक लेकर खेद जताया। जब एसडीएम कान पकड़ कर उठक-बैठक करने लगे तब वकीलों ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन एसडीएम नहीं माने। पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुवायां में नवागत एसडीएम रिंकू सिंह राही का अब तक का प्रशासनिक कार्यकाल काफी चर्चा वाला रहा है। मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन आदि में वितरित 40 करोड़ रुपये में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी। हालांकि इस खुलासे के बाद उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। घोटाला उजागर करने पर उनको सात गोलियां मारी गईं थीं। इसके बाद भी वह डिगे नहीं और 2022 में दिव्यांग कोटे से यूपीएससी की परीक्षा पास आईएएस अफसर बने। मसूरी में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वह शाहजहांपुर नियुक्त किए गए, जहां उन्हें पुवायां का एसडीएम बनाया गया। तबादले के बाद आईएएस अफसर ने कहा कि हां दुख तो हुआ है। अच्छे काम की हमें सजा दी गई है। फिर भी जहां भी पोस्टिंग होगी, वहां इमानदारी से ही हम ड्यूटी करेंगे। सिस्टम के सामने हमें झुकना नहीं आता।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Trump Tariff:  कब से लागू होगा नया टैरिफ,क्या आम आदमी पर होगा सीधा असर, क्या होगा महंगा-सस्ता

Trump Tariff: कब से लागू होगा नया टैरिफ,क्या आम आदमी पर होगा सीधा असर, क्या होगा महंगा-सस्ता

UP News

यूपी को मिला नया मुख्य सचिव, एसपी गोयल ने संभाली बागडोर!

Smartphones Launches:कौन सी कंपनियां ला रही हैं धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन,जानिए क़ीमत और खूबियां

Smartphones Launches:कौन सी कंपनियां ला रही हैं धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन,जानिए क़ीमत और खूबियां

POPULAR POST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India