शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bareilly News : लेडी टीचर का बड़ा फर्जीवाड़ा! दो पैन कार्ड से करोड़ों का लोन, विदेशों में ऐश

Bareilly News : यूपी के बरेली जिले में एक जालसाज लेडी टीचर ने ऐसा गुल खिला डाला कि पुलिस से लेकर गुप्तचर एजेंसियों के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है, कि इंटर कॉलेज में...

by Kirtika Tyagi
मार्च 6, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बरेली
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली। यूपी के बरेली जिले में एक जालसाज लेडी टीचर ने ऐसा गुल खिला डाला कि पुलिस से लेकर गुप्तचर एजेंसियों के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है, कि इंटर कॉलेज में अंग्रेजी की सहायक अध्यापिका वंदना वर्मा ने फर्जीबाड़ा करते हुए दो-दो पैन कार्ड बनवा लिए और बैंकों से करोड़ों का लोन लेकर हजम कर गई। वह बगैर अनुमति विदेश यात्राएं भी करती रही। भेद खुलने के बाद पुलिस उस पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। कारगुजारियां सामने आने के बाद विभाग सस्पेंड तो उसको पहले ही कर चुका था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

गिरफ्तार हुई लेडी टीचर

पुलिस के मुताबिक, करोड़ों के फर्जीबाड़े में गिरफ्तार हुई लेडी टीचर वंदना वर्मा मूलरूप से बदायूं की आदर्श नगर कालोनी की रहने वाली है और बरेली के एमबी इंटर कालेज में अंग्रेजी की टीचर है। वंदना के फर्जीबाड़े से विभाग लंबे समय से बेखबर था, लेकिन पड़ोसी ने उसके काले चिट्ठे खोले तो अफसरों में हड़कंप मच गया। इसके बाद जांच शुरू कराई गई तो परत दर परत फर्जीबाड़ा सामने आ गया।

RELATED NEWS

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

अगस्त 21, 2026
Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026

तीन करोड़ से ज्यादा का लोन

विभागीय जांच में टीचर वंदना वर्मा की वित्तीय गड़बड़झाला पकड़ा गया। वंदना वर्मा ने जालसाजी से दो पैन कार्ड और नाम-पते के फर्जी प्रमाणपत्र बनवा रखे थे। गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसने कई बैंकों से तीन करोड़ से अधिक का लोन ले लिया। इतना ही नहीं, कई लोगों को सरकारी शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी भी कर ली। हर तरफ से पैसे बटोरने के बाद विभाग से बिना अनुमति लिए ही वह विदेश यात्राएं भी करती रहती थी। जिला विद्यालय निरीक्षक बने जांच रिपोर्ट के आधार पर वंदना वर्मा को निलंबित कर दिया गया था।

वंदना वर्मा के खिलाफ अमित कुमार नामक शख्स ने बरेली के थाना प्रेमनगर में एफआईआर दर्ज कर उस पर फर्जीबाड़ा करने के गंभीर आरोप लगाए थे। केस दर्ज होने के बाद से वंदना वर्मा फरार चल रही थी। पुलिस टीमें काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थीं। थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि वंदना वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।

Tags: BareillyBareilly News
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

Next Post
Reliance Industries Ltd

मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर बनेगा रॉकेट, ₹1400 का होगा मुनाफा...जानें क्यों लग रहा अनुमान?

Mohammed Shami

'अल्लाह माफ नहीं करेगा...' रमजान में शमी ने नहीं रखा रोजा तो भड़के मौलाना ने दिया श्राप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In