Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

बरेली के भोजीपुरा में बंद रेलवे फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचे ट्रैक्टर की गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस से टक्कर हो गई। केबिन मैन की सतर्कता और इमरजेंसी ब्रेक से यात्रियों की जान बच गई।

by SYED BUSHRA
10/08/2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पचदौरा दोहरिया रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बावजूद एक अनियंत्रित ट्रैक्टर बैरियर तोड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। उसी समय वहां से गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस गुजर रही थी। ट्रैक्टर ट्रेन के पिछले हिस्से की बोगियों से जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन ट्रेन में सवार किसी यात्री की जान नहीं गई।

पीछे की बोगियों से टक्कर हुई

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 15009 डाउन गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस पीलीभीत की तरफ से आ रही थी। पचदौरा दोहरिया स्थित रेलवे फाटक संख्या 288C पर ट्रेन के आने के कारण बैरियर बंद कर दिया गया था। ट्रेन का ज्यादातर हिस्सा क्रॉसिंग पार कर चुका था और पीछे की करीब चार बोगियां ही गुजरनी बाकी थीं। इसी दौरान एक ट्रैक्टर अचानक बंद फाटक को तोड़कर पटरी पर आ गया। कुछ ही क्षणों बाद उसकी ट्रेन की आखिरी बोगियों से जोरदार टक्कर हो गई।

कर्मचारी की सूझबूझ से बची जान

ट्रैक पर ट्रैक्टर को आते देखकर क्रॉसिंग पर तैनात केबिन मैन गौरव सक्सेना ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। उन्होंने बिना देरी किए आपात सूचना जारी कर दी। सूचना मिलते ही ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण ट्रैक्टर ट्रेन के पिछले हिस्से से टकराकर दूर जा गिरा। समय रहते ट्रेन रोकने की कोशिश नहीं होती तो ट्रैक्टर इंजन या शुरुआती डिब्बों से टकरा सकता था और गंभीर दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती थी।

RELATED NEWS

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

August 27, 2026
Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

August 21, 2026

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

हादसे के बाद आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। चालक ने पुलिस को बताया कि उसके पास करीब दो बीघा जमीन है और परिवार की आजीविका चलाने के लिए उसने लगभग दो महीने पहले ट्रैक्टर खरीदा था। उसने दावा किया कि उसके बाएं हाथ की दो उंगलियां कटी हुई हैं। उसके मुताबिक, बंद फाटक के पास खड़े रहने के दौरान अचानक उसका हाथ गियर लीवर पर लग गया, जिससे ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और वह उसे नियंत्रित नहीं कर सका।

तकनीकी जांच में जुटा प्रशासन

घटना के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर वास्तव में अचानक गियर लगने से आगे बढ़ा या इसके पीछे चालक की कोई लापरवाही थी। रेलवे फाटक, ट्रैक्टर और ट्रेन को हुए नुकसान की भी जांच की जा रही है। हादसे की परिस्थितियों को समझने के लिए मौके से जुड़े साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि इतनी जोरदार टक्कर के बावजूद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Related Posts

Ghaziabad Ambulance Negligence

Ambulance Driver की मनमानी से गई घायल युवक की जान, दिल्ली रेफर होने के बाद भी नहीं मिली समय पर एंबुलेंस

August 27, 2026
Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

August 21, 2026
Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

July 30, 2026
Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

July 24, 2026
West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

July 17, 2026
Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

June 20, 2026
Bareilly cyber fraud news update

Bareilly Cyber Fraud: साइबर अपराधी अपना रहे ठगी के कौन से नए तरीके, बुजुर्गों को लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फंसाया

December 13, 2025
Bareilly News

Bareilly News : डॉक्टर नफीस समेत 8 गिरफ्तार, इंस्पेक्टर को धमकी देना पड़ा महंगा!

October 2, 2025
Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

September 30, 2025
Muzaffarpur train accident two sisters death

Muzaffarpur Train Accident: बैंक कर्मी दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत,इलाके में शोक की लहर हादसा या साजिश

September 15, 2025
Next Post
Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

Sitapur Marriage Fraud Case

Marriage Fraud Case: एक दो नहीं 25 महिलाओं से की शादी, शातिर ठगने जाल में फंसाकर करी करोड़ों की ठगी

Greater Noida GST Consultant Kidnapping

Greater Noida: पुलिस की वर्दी में आए, GST कंसल्टेंट को 8 घंटे बंधक बना वसूली 29 लाख की फिरौती

POPULAR POST

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India