गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दोस्ती, प्यार, शादी, अपहरण… दिमाग चकरा देगी बरेली के सुमित-मुस्कान की कहानी, रिश्ता झूठा या सब कुछ बेमानी

Bareilly : दो समुदायों से जुड़े मामले में उलझी बरेली पुलिस, युवती के कई वीडियो वायरल, हर बार बदल रही बयान, चल रही दोनों पक्षों में खींचतान

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 26, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बरेली
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly : यूपी के बरेली में दो समुदायों से जुड़े प्रेमी जोड़े की रार-तकरार ने पुलिस को उलझाकर रख दिया है। जो युवती पहले प्यार, शादी और पति की सलामती को लेकर आवाज उठा रही थी, वही युवती अब अपने अपहरण की नई कहानी सुनाती नजर आ रही है। दोनों पक्षों में तनातनी इतनी बढ़ चुकी है कि उनके बीच टकराव भी हो चुका है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच युवक और युवती के नए-पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

युवा जोड़े के आपसी विवाद में उलझा मामला बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में सामने आया है। मुड़िया अहमनगर गांव का सुमित यादव और उसके पड़ोस में रहने वाली युवती मुस्कान पिछले दिनों अचानक अपने घरों से गायब हो गए थे। अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती के साथ गायब होने से गांव में तनातनी के हालात बन गए। युवती के घरवालों ने सुमित और उसके साथियों के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें उनकी खोजबीन में जुटी थीं कि अचानक सोशल मीडिया पर मुस्कान का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह खुद को बालिग बताते हुए अपने मां-बाप पर अपहरण की झूठी रिपोर्ट लिखाने और मर्जी से सुमित के साथ जाने की बात कह रही थी।

RELATED NEWS

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

अगस्त 21, 2026
Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026

कई दिन बाद युवक-युवती के मामले में नाटकीय मोड़ तब आया, जब लापता मुस्कान अचानक पुलिस के सामने हाजिर हो गई। उस वक्त उसने पुलिस से कहा कि वह मर्जी से सुमित यादव के साथ गई थी। उसके अपहरण की बात झूठी है। युवती का परिवार उसे नाबालिग बता रहा था, लेकिन जिला अस्पताल में कराई गई मेडिकल जांच में वह बालिग साबित हुई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक कई दिन उसे प्रशासन के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। बाद में पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान कराए। जिसके बाद मुस्कान अपनी इच्छा से मां-बाप के साथ चली गई थी।

मुस्कान-सुमित मामले में नया पेंच तब आया, जब युवती ने पुलिस अफसरों से मिलकर अपने अपहरण की कहानी सुनाई। मुस्कान ने बयान दिया है कि सुमित और उसके घरवाले उसका मुंह बंद करके किसी जगह ले गए थे। युवती अब प्रेमी सुमित और उसके परिवार पर कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि अगर उसका अपहरण हुआ था तो पुलिस को उसने पहले इस बारे में क्यों नहीं जानकारी दी।

वहीं, दूसरी तरफ सुमित यादव मुस्कान के बदले हुए बयानों को गलत बता रहा है। सुमित यादव का कहना है कि मुस्कान उसके साथ अमृतसर, नैनीताल, भवाली, हरिद्वार सहित कई शहरों में रही। वह उससे दिल से प्यार करता है। मुस्कान ने बगैर किसी दबाव के उसके साथ शादी की थी। इसके कागजी प्रमाण भी उसके पास मौजूद हैं। अब वह घरवालों के दबाव में प्यार के रिश्ते से मुंह मोड़ रही है और गलत आरोप लगा रही है। वह अब भी मुस्कान से बहुत प्यार करता है और चाहता है कि मुस्कान लौटकर उसके पास आ जाए। आखिर हम दोनों ने शादी की है और शादी कोई मजाक नहीं होती। मुझे मुस्कान के लौटने का इंतजार है।

Tags: BareillyBareilly News
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

Next Post
IND vs NZ 2nd Test Day 3

IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Update: पुणे टेस्ट में भारत की करारी हार, सेंटनर ने टीम इंडिया को किया ढ़ेर

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: संघ को भी ‘योगी’ ही पंसद, जानिए क्या है बड़ी वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In