गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बरेली में प्यार के लिए हाईवोल्टेज ड्रामा.. तमंचा लेकर छत पर चढ़ा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली में सिरौली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाकर जमकर हाईबोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ लिया।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 27, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly News
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly News: कहते है ना कि जब किसी के सर पर इश्क का परवान चढ़ता है तो फिर उसे कुछ सूझे नहीं सूझता है। ऐसा ही मामला यूपी के बरेली से सामने आया है। जहां के सिरौली क्षेत्र में प्रेमिका से धोखा खाए एक युवक ने ऐसा कदम उठाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। युवक ने बुधवार को गांव में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वह हाथ में तमंचा लेकर छत पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। युवक पुलिस से बोला, साहब प्रेमिका ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। मैं अब जीना नहीं चाहता हूं।

पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत एवं ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया। तमंचा रखने के अपराध में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि एक गांव निवासी संदीप सागर का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह किशोरी को फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और युवक को जेल भेज दिया।

RELATED NEWS

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

अगस्त 21, 2026
Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026

यह भी पढ़े: शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात.. चार बच्चों की हत्या के बाद पिता ने लगाई फांसी

छत पर चढ़ा.. कनपटी पर रखा तमंचा

जमानत पर छूटकर युवक गांव आया और मुकदमे से परेशान हो गया। घरवालों (Bareilly News) ने भी इस घड़ी में उसका साथ छोड़ दिया। बुधवार को युवक हाथ में तमंचा लेकर आत्महत्या करने के इरादे से छत पर चढ़ गया। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी हरकत में आ पहुंची। पुलिस ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह कनपटी पर तमंचा रखकर पुलिस को अपनी प्रेम कहानी बताता रहा।

इस दौरान वह फफक-फफक कर रो भी पड़ा। और बोला, साहब… प्रेमिका ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। अब मैं जीना नहीं चाहता। हिरासत में लेने के बाद संदीप ने रोते हुए पुलिस को अपनी दास्तां बताई कहा उसकी प्रेमिका ने उसका जीवन तबाह कर दिया है। उसने कहा, “मैं उसके लिए सब कुछ छोड़ चुका था, लेकिन अब न मेरे पास परिवार है, न प्यार।” फिलहाल पुलिस ने संदीप के खिलाफ अवैध हथियार रखने और आत्महत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags: Bareilly News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

Next Post
Om Prakash Rajbhar

ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले - 'यूपी में 8 साल में न हुआ दंगा, न ही लगा कर्फ्यू...'

दिल्ली सरकार ने दी छात्रों को बड़ी सौगात, NEET-CUET की मुफ्त कोचिंग शुरू!

दिल्ली सरकार ने दी छात्रों को बड़ी सौगात, NEET-CUET की मुफ्त कोचिंग शुरू!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In