Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बरेली में सनसनीखेज घटना.. पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर छत से लटकाया उल्टा

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला कस्बे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
May 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly News
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला कस्बे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने समय रहते महिला की जान बचा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

RELATED POSTS

Bareilly News

Bareilly News : डॉक्टर नफीस समेत 8 गिरफ्तार, इंस्पेक्टर को धमकी देना पड़ा महंगा!

October 2, 2025
Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

September 30, 2025

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी रघुनाथ सिंह ने बताया कि उनकी बहन डॉली की शादी 12 साल पहले आंवला के लठैता मोहल्ला निवासी नितिन सिंह से हुई थी। रघुनाथ के अनुसार नितिन शराब के नशे में अक्सर डॉली के साथ मारपीट करता था और विरोध करने पर उसे छोड़ने की धमकी देता था। 13 मई की रात नितिन ने डॉली की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया। डॉली की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उसे नीचे से पकड़कर जान बचाई।

यह भी पढ़े: विजय राज को यौन उत्पीड़न केस में बड़ी राहत, गोंदिया कोर्ट ने किया बरी

पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रघुनाथ की तहरीर पर आंवला थाने में नितिन सिंह उसके भाई अमित कुमार और दो महिलाओं के खिलाफ IPC की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई। आंवला थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि वीडियो और चश्मदीदों के बयान जुटाए जा रहे हैं। डॉली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। नितिन और अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

वायरल वीडियो से गरमाया माहौल

घटना (Bareilly News) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डॉली को छत से लटकाए जाने का खौफनाक मंजर साफ दिख रहा है। इस वीडियो ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और घरेलू हिंसा पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना समाज में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और शराब की लत के दुष्परिणामों को उजागर करती है।

Tags: Bareilly News
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bareilly News

Bareilly News : डॉक्टर नफीस समेत 8 गिरफ्तार, इंस्पेक्टर को धमकी देना पड़ा महंगा!

by Gulshan
October 2, 2025

Bareilly News : बरेली में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।...

Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

by Gulshan
September 30, 2025

Bareilly News : बरेली में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। मंगलवार को पुलिस...

Disha Patani House Firing

Bareilly News:दिशा पाटनी के पिता जगदीश का बड़ा बयान,’8 से 10 राउंड हुई फायरिंग’ बताई पूरी घटना

by SYED BUSHRA
September 13, 2025

Disha Patani House Firing:बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीती रात गोलियों की गूंज ने...

Bareilly News

निकाह किया तो बनना पड़ेगा मुसलमान, बरेली में युवती को परेशान करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस का एक्शन

by Gulshan
September 9, 2025

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां एक...

कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

कौन हैं बरेली की लेडी IPS अंशिंका वर्मा, जिन्होंने UP में खड़ा कर दिया महिला SOG कमांडो का दस्ता

by Vinod
August 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस ने एक बड़ी पहल...

Next Post
Laphing Recipe: चाट, समोसा, और टिक्की छोड भारतीय युवाओं की पहली पसंद बना ये तिब्बती तीखा स्नैक

Laphing Recipe: चाट, समोसा, और टिक्की छोड भारतीय युवाओं की पहली पसंद बना ये तिब्बती तीखा स्नैक

Auto Hacks: क्या आपका स्कूटर भी पी रहा  है  पेट्रोल? तो ये आसान से टिप्स फॉलो करके बढ़ाइये माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों ही

Auto Hacks: क्या आपका स्कूटर भी पी रहा है पेट्रोल? तो ये आसान से टिप्स फॉलो करके बढ़ाइये माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों ही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version