बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bareilly News : डॉक्टर नफीस समेत 8 गिरफ्तार, इंस्पेक्टर को धमकी देना पड़ा महंगा!

बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकारी नफीस और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। इन दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा की थी।

by Gulshan
अक्टूबर 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Bareilly News
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly News : बरेली में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आज मुख्य आरोपी डॉक्टर नफीस और उसके बेटे फरमान सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर नफीस पर आरोप है कि उसने हिंसा के बाद एक पुलिस इंस्पेक्टर को हाथ काटने और वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी।

जांच में सामने आया है कि नफीस और उसका बेटा फरमान मिलकर सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ वीडियो और संदेश फैला रहे थे।

RELATED NEWS

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026
Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

जुलाई 30, 2026
  • नफीस वीडियो में उकसावे भरे बयान देता था

  • वहीं फरमान सोशल मीडिया अकाउंट्स को ऑपरेट कर वीडियो और मैसेज को वायरल करता था।

पुलिस के मुताबिक, उपद्रव फैलाने में इन दोनों की केंद्रीय भूमिका रही है।

फर्जी अपील के जरिए फैलाया गया भ्रम

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के ज़रिए एक अपील को फर्जी बताकर जनता को गुमराह किया। इसका उद्देश्य था कि अधिक से अधिक लोग जुटें और तनाव पैदा हो। जब पुलिस को इसका पता चला, तो नफीस को वह वीडियो हटाने को कहा गया। हालांकि बाद में आरोपियों ने भीड़ को न आने की अपील वाला एक पोस्ट किया, उसका स्क्रीनशॉट भेजा और तुरंत पोस्ट डिलीट कर दिया।

सिर्फ इतना ही नहीं, फरमान पर आरोप है कि उसने एक मौलाना की पुरानी वीडियो को गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को भड़काने का काम किया। यह एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था, जिसके तहत धार्मिक भावनाओं को भड़काकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई।

एसएसपी बरेली का बयान

बरेली पुलिस के एसएसपी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि “डॉ. नफीस और उसका बेटा फरमान इस पूरे षड्यंत्र के मुख्य सूत्रधार थे। इन लोगों ने झूठी अपील और भड़काऊ वीडियो के माध्यम से दंगे भड़काने की साजिश रची। इन दोनों के खिलाफ दंगा फैलाने, अफवाह फैलाने और धार्मिक उकसावे की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।” एसएसपी ने यह भी बताया कि अब तक इस हिंसा के मामले में 81 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा…

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हिंसा फैलाने की नीयत से जुमे की नमाज के समय को भी बदला गया, ताकि भीड़ को एक जगह एकत्र किया जा सके। नफीस पर इस्लामिया ग्राउंड में लोगों को जुटाने की अपील करने का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस ने डॉ. नफीस और फरमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, और पूरे नेटवर्क की छानबीन जारी है। पुलिस यह भी जांच रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जा सकती है।

Tags: Bareilly News
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

Bareilly cyber fraud news update

Bareilly Cyber Fraud: साइबर अपराधी अपना रहे ठगी के कौन से नए तरीके, बुजुर्गों को लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फंसाया

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 13, 2025

Bareilly Cyber Fraud: बरेली में साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब ठगों...

Next Post
Dussehra traffic jam advisory Delhi NCR routes

Dussehra Traffic Alert: घर से निकलने से पहले एक बार जरूर देखे दिल्ली NCR में किन रास्तों पर रहेगा जाम

Barabanki

भीम आर्मी कार्यकर्ता की फांसी से मौत, सुसाइड नोट में पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist