Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Laphing Recipe: चाट, समोसा, और टिक्की छोड भारतीय युवाओं की पहली पसंद बना ये तिब्बती तीखा स्नैक

लाफिंग एक तीखा, चटपटा तिब्बती डिश है, जिसे आप घर पर बना सकते हैं। इसकी शीट और मसालेदार फिलिंग इसे और भी मजेदार बनाते हैं। युवा इसे खास पसंद करते हैं, एक बार जरूर ट्राय करें।

by Sadaf Farooqui
May 16, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Laphing Recipe: एक दौर था जब चाट, समोसा, टिक्की और बताशे ही स्नैक्स की शान हुआ करते थे। लेकिन आजकल के युवाओं का टेस्ट काफी बदल गया है। अब लोगों को नेपाली और तिब्बती स्ट्रीट फूड्स ज्यादा पसंद आने लगे हैं। इन्हीं में से एक है। लाफिंग।लाफिंग तिब्बत का पारंपरिक खाना है, जो अपने तीखे स्वाद और हटकर स्टाइल के कारण युवाओं में खासा लोकप्रिय हो रहा है। ये नूडल्स जैसी दिखती है, लेकिन इसका टेस्ट एकदम अलग और चटपटा होता है। अगर आपने अब तक इसे नहीं खाया, तो इसे एक बार घर पर जरूर ट्राय करें।

लाफिंग शीट बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री

मैदा, 1 कप

RELATED NEWS

No Content Available

हल्दी, एक चुटकी

पानी, 2 कप

नमक, एक चुटकी

लाफिंग की फिलिंग तैयार करने के लिए सामग्री

सोया सॉस,1 टेबलस्पून

वाई-वाई नूडल्स, स्वाद अनुसार (बॉयल्ड और क्रश किए हुए)

बारीक कुटी लाल मिर्च, 1 टीस्पून

सिरका, 1 टीस्पून

लहसुन का पेस्ट, 1 टीस्पून

तिल, 1 टीस्पून

नमक, स्वाद अनुसार

चाट मसाला, ½ टीस्पून

काला नमक, ½ टीस्पून

लाफिंग शीट बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, हल्दी और नमक को मिक्स करें। फिर धीरे-धीरे पानी डालकर इसका पतला घोल बना लें। अब इस घोल को एक नॉन-स्टिक पैन में या चिकनी थाली में पतली परत में फैलाएं।

अगर थाली में फैला रहे हैं तो उसे स्टीमर में रखकर 1–2 मिनट के लिए ढककर पकाएं। जब शीट पारदर्शी दिखने लगे, तो उसे बाहर निकालें और किसी चिकनी सतह पर रखकर ठंडा होने दें।

फिलिंग तैयार करने का तरीका

जब तक शीट ठंडी हो रही है, तब तक एक कटोरी में सोया सॉस, सिरका, लहसुन पेस्ट, कुटी मिर्च, चाट मसाला, काला नमक, नमक और तिल डालकर अच्छे से मिक्स करें। चाहें तो इसमें थोड़ा-सा पानी भी डाल सकते हैं जिससे ये सॉस जैसा बने।

लाफिंग रोल तैयार करें इस तरह

अब ठंडी हो चुकी शीट को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और उस पर तैयार मसाला अच्छे से फैला दें। फिर उस पर वाई-वाई नूडल्स रखें और इसे रोल कर लें। रोल करने के बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और सर्व करें।

Tags: Spicy RecipesTibetan Street Food
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Auto Hacks: क्या आपका स्कूटर भी पी रहा  है  पेट्रोल? तो ये आसान से टिप्स फॉलो करके बढ़ाइये माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों ही

Auto Hacks: क्या आपका स्कूटर भी पी रहा है पेट्रोल? तो ये आसान से टिप्स फॉलो करके बढ़ाइये माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों ही

RCB vs KKR

RCB को लग रहा इस रिकॉर्ड से डर, प्लेऑफ में जाने के लिया दोहराना होगा 10 साल पुराना इतिहास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist