सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Bareilly News:दिशा पाटनी के पिता जगदीश का बड़ा बयान,’8 से 10 राउंड हुई फायरिंग’ बताई पूरी घटना

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर 8-10 राउंड फायरिंग हुई। घटना की जिम्मेदारी कथित रूप से रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है। पुलिस जांच में जुटी है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, बरेली
Disha Patani House Firing
Share on FacebookShare on Twitter

Disha Patani House Firing:बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीती रात गोलियों की गूंज ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि घटना में करीब 8-10 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

पिता जगदीश पाटनी का बयान

दिशा पाटनी के पिता और रिटायर पुलिस अधिकारी जगदीश पाटनी ने इस घटना पर पहली बार खुलकर बयान दिया। उन्होंने एएनआई से बातचीत में बताया कि, “दो अज्ञात हमलावरों ने मेरे घर पर गोलीबारी की। बरेली पुलिस, एसएसपी और एडीजी लगातार जांच में जुटे हैं। जो गोलियां चलाई गईं, वो देसी नहीं बल्कि विदेशी थीं। मुझे लगता है कि 8-10 राउंड फायरिंग हुई। सोशल मीडिया पर गोल्डी बरार के नाम की जिम्मेदारी सामने आई है, लेकिन अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।”

RELATED NEWS

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

अगस्त 21, 2026
Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026

घटना का समय और मौजूद लोग

जगदीश पाटनी ने यह भी खुलासा किया कि यह वारदात शाम 3:30 बजे से 4 बजे के बीच हुई। उस वक्त घर पर उनके साथ लगभग 5-6 लोग मौजूद थे, जिनमें उनके भाई और भतीजे भी शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बारे में उन्होंने दिशा से बात की है, लेकिन वह इस समय भारत में नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर आया पोस्ट

फायरिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि, “भाइयों, खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर फायरिंग हमने करवाई है।” पोस्ट में यह भी लिखा गया कि ऐसा उनके पूज्य संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान करने के कारण किया गया। हालांकि, इस पोस्ट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

गैंगवार का कनेक्शन

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब खबर आई कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है। पुलिस फिलहाल इस एंगल से भी जांच कर रही है।

जांच जारी

बरेली पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही असल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: Bareilly NewsDisha Patani
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

Next Post
UP News: सीएम योगी के इस मंत्री पर भड़के अजय मिश्र टेनी, कहा ‘सैकड़ों गांव डूबे, फिर भी मंत्री जी को नहीं दिखी बाढ़’

UP News: सीएम योगी के इस मंत्री पर भड़के अजय मिश्र टेनी, कहा ‘सैकड़ों गांव डूबे, फिर भी मंत्री जी को नहीं दिखी बाढ़’

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist