शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गूगल मैप से रास्ता तलाशना हुआ जानलेवा, अगर आप भी गूगल के भरोसे है तो हो जाइए सावधान

तकनीक ने जितनी सुविधाएं दीं हैं उतने ही खतरे भी पैदा किए हैं। बात गूगल मैप की कर रहे हैं जो आजकल बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।

by Gulshan
दिसम्बर 3, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly
Share on FacebookShare on Twitter

Anurodh Bhardwaj, Bareilly। तकनीक ने जितनी सुविधाएं दीं हैं उतने ही खतरे भी पैदा किए हैं। बात गूगल मैप की कर रहे हैं जो आजकल बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। किसी भी अनजान जगह में मंजिल का पता चुटकियों में मिल जाता है। लेकिन बीते कुछ दिनों से इस गूगल मैप के साइड-इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बरेली से सामने आया है जहां गूगल मैप के चक्कर में तीन युवकों की जान जाते जाते बची। ये तीनों युवक कार से गूगल मैप के सहारे अपनी मंजिल का पता तलाश रहे थे लेकिन गूगल मैप की शार्टकट में ऐसा उलझे कि जान पर बन आई। फिलहाल तीनों युवकों को मामूली चोटें आईं हैं लेकिन इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या वाकई गूगल मैप पर भरोसा करना सही है?

गूगल मैप बना कार सवार युवकों के लिए हादसे का सबब

ताज़ा मामला बरेली पीलीभीत हाइवे का है, जहां कार सवार तीन युवक जा रहे थे। गूगल मैप के बताए रास्ते पर बेफिक्र जा रहे युवकों को अंदाजा नहीं था कि आगे सड़क कटी हुई है। नतीजा ये हुआ कि कटान की वजह से कार नहर में पलट गई। गनीमत थी कि नहर में पानी नहीं था और कार की रफ्तार भी धीमी थी। इसकी वजह से तीनों युवकों को मामूली चोटें आईं। इज्जतनगर के कलापुर नहर में हुई इस घटना के बाद क्रेन से खींच कर कार को बाहर निकाला गया।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

यह भी पढ़ें : बेगानी शादी में बनकर गए बिन बुलाए मेहमान, पूछताछ हुई तो कॉलेज छात्रों ने…

रामगंगा नदी के टूटे पुल से हुआ था बड़ा हादसा

गूगल मैप के चक्कर में बीते दिनों एक बड़ा हादसा भी बरेली से ही सामने आया था। जब एक शादी समारोह में जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। ये लोग गूगल मैप के सहारे निकले थे, लेकिन रामगंगा नदी के टूटे हुए पुल के बारे में इन्हें जानकारी नहीं थी। तेज रफ्तार कार टूटे पुल से नीचे गिरी और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टूटे पुल पर ना तो कोई अवरोधक था और ना ही कोई चेतावनी बोर्ड। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों पर कार्रवाई भी हुई है।

Tags: Bareilly
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
लोकसभा में अखिलेश का करारा वार, CO के कारण संभल में भड़की हिंसा… प्राईवेट ‘बंदूक’ से 5 लोगों की हत्या

लोकसभा में अखिलेश का करारा वार, CO के कारण संभल में भड़की हिंसा... प्राईवेट ‘बंदूक’ से 5 लोगों की हत्या

कौन है धमकीबाज कट्टरपंथी, जिसने हरिहर मंदिर को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी

कौन है धमकीबाज कट्टरपंथी, जिसने हरिहर मंदिर को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist