एक्टर रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति को ऐसा क्या दिया तोहफा, जो अब सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

करवा चौथ पर्व पर सांसद रवि किशन ने कहा, करवा चौथ का व्रत भारतीय संस्कृति की आत्मा में रचा-बसा एक ऐसा पर्व है, जो नारी के त्याग, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस पावन व्रत से परिवार में सौहार्द, स्नेह और अटूट बंधन की भावना सशक्त होती है।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश के साथ विदेशों में देररात करवा चौथ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने चौथ माता के साथ ही चंद्रमा की पूजा-अर्चना के साथ पतियों की लंबी उम्र की मनोकामना मांगी। ये महान पर्व झुग्झी झोपड़ियों से लेकर ऑलीशान महलों में भी मनाया गया। बॉलीवुड, भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री के एक्टर और अभिनेत्रियां, खिलाड़ी, कारोबारियों के साथ ही राजनेताओं ने भी करवा चौथ मनाया। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ला ने अपनी बीवी के साथ करवाचौथ का त्योहार मनाया। उन्होंने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति शुक्ला को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया।

गोरखपुर के सांसद व एक्टर रवि किशन शुक्रवार को दिन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कार्यक्रम में दिखे। सीएम के साथ मंच साझा किया और लोगों को संबोधित भी किया। शाम को वह पति की भूमिका में नजर आएं। उन्होंने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति शुक्ला को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया। रवि किशन ने देर रात करवाचौथ के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। उन्होंने महिलाओं को करवाचौथ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। यही नहीं, उन्होंने नारी शक्ति के त्याग प्रेम और विश्वास को नमन किया। साथ ही रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी संग फोटो भी शेयर कीं, जो सोशल मीडिया में गर्दा उड़ाए हुए हैं।

करवा चौथ पर्व पर सांसद रवि किशन ने कहा, करवा चौथ का व्रत भारतीय संस्कृति की आत्मा में रचा-बसा एक ऐसा पर्व है, जो नारी के त्याग, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस पावन व्रत से परिवार में सौहार्द, स्नेह और अटूट बंधन की भावना सशक्त होती है। सभी व्रती माताओं-बहनों को उनकी ओर से मंगलकामनाएं। मां पार्वती सबके सुहाग की रक्षा करें और हर दांपत्य जीवन सुखमय एवं समृद्ध हो। बता दें, शुक्रवार को सदर सांसद रवि किशन शुक्ला सुबह 10ः00 बजे चंपा देवी पार्क में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले में नजर आए। सीएम योगी के साथ नजर आए। लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय उन्होंने वहां पर बिताया।

कार्यक्रम के बाद रवि किशन मुंबई के लिए रवाना हो गए और करवा चौथ पर्व पर अपनी मुंबई स्थित आवास पर पत्नी के साथ मनाया। रवि किशन लगातार दूसरी बार गोरखपुर सदर से सांसद हैं। उनका गोरखपुर में तारामंडल के लेक व्यू कॉलोनी में आवास है। लेकिन उनका परिवार मुंबई में रहता है। रवि किशन कभी जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी निभाने के लिए गोरखपुर में रहते हैं तो कभी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर रहते हैं। रवि किशन हर साल करवा चौथ पर अपने घर पर रहते हैं। लेकिन 2006 में वह वाराणसी में थे। तब वह फिल्म ’वाराणसी 2006’ की शूटिंग में बनारस आए हुए थे।

एक्टर रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीती किशन के साथ गंगा में नाव पर चांद देख करवा चौथ मनाया था। उस दौरान प्रीती ने बताया था कि हमारी शादी को करीब 22 साल हो गए। आज बड़े सौभाग्य की बात है कि महादेव की पावन नगरी काशी में अपने पति के साथ करवा चौथ मना रही हूं। इतने फैंस के बीच आज अपने चांद का दीदार किया, यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। ऐसा लग रहा है, जैसे मानों मेरी देवलोक में फिर से शादी हो रही हो। इस करवा चौथ के मौके पर हमें गंगा मैया का आशीर्वाद लेने का मौका मिला।

 

Exit mobile version