रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

22 साल बाद सोमवार को होने जा रहा है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच कौन मारेगा बाजी

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 16, 2022
in चुनाव, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी। चुनाव में राजस्थान के कुल 414 डेलीगेट मतदान करेंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कुल 6 घंटे तक मतदान चलेगा। उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। दोनों ने राजस्थान में अपने पोलिंग एजेंट तय कर दिए हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खड़गे के लिए चार पदाधिकारियों को पोलिंग एजेंट बनाया है। जबकि, शशि थरूर के लिए छह पोलिंग एजेंट बनाए गए हैं। पीसीसी में दो पोलिंग बूथ पर चुनाव होगा।

राजस्थान में रिटर्निंग ऑफिसर (पीआरओ) राजेंद्र कुम्पावत को बनाया गया है। उनकी निगरानी में चुनाव होगा। उनके साथ राजस्थान के बाहर से चार डिस्ट्रिक्ट रिटर्निंग ऑफिसर (डीआरओ) नागपुर से लोकेश जिंदल, यूपी से शारिक अहमद, उत्तराखंड से जयेंद्र एवं यूपी से दिग्विजय सिंह भी तैनात रहेंगे। हर राज्य में एक पीआरओ और चार डीआरओ चुनावी प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। खड़गे के लिए दोनों बूथों पर दो-दो टीमें अल्टरनेटिवली तैनात रहेंगी। शशि थरूर के पोलिंग एजेंट के तौर पर 3-3 टीमें रहेंगी। मल्लिकार्जुन खड़गे के चार पोलिंग एजेंट्स नसीम अख्तर इंसाफ, रामसिंह कस्वां, ललित तूनवाल, मुमताज मसीह को बनाया गया है। जबकि, शशि थरूर के लिए छह चुनाव एजेंट रामेश्वर विजय, अविनाश थानवी, डॉ दीपक चौधरी, आदित्यनाथ शर्मा, अमन जैन, अशोक कुमार सोनी को बनाया गया है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

सत्रह अक्टूबर को सुबह 10 से 4 बजे तक वोटिंग होगी। दो पोलिंग बूथ बनेंगे। एक बूथ पर 200 और दूसरे बूथ पर 214 वोट डालने की व्यवस्था की जा रही है। राजस्थान के 414 डेलीगेट पीसीसी मेंबर वोट डालेंगे। बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स रविवार को पीसीसी पहुंचेंगे। पीसीसी मेंबर्स को वोटिंग के लिए स्पेशल आईडी कार्ड पिछली बैठक के दौरान दिए गए हैं। सोमवार सुबह जब वे मतदान के लिए आएंगे, तो सभी को अनिवार्य रूप से वोटिंग के आईडी कार्ड लाने होंगे। जिस पर बार कोडिंग की गई है। इसी वोटर आईडी कार्ड के आधार पर मतदान केंद्र और पोलिंग बूथ पर एंट्री दी जाएगी। पीसीसी की इस स्पेशल आईडी कार्ड के साथ पहचान के लिए सरकारी फोटो आईडी कार्ड भी साथ लाना होगा।

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में वोट की अपील करने और गांधी परिवार के लगभग सभी करीबी नेताओं के उनके पक्ष में उतरने से राजस्थान में खड़गे के पक्ष में ही एक तरफा वोटिंग के आसार नजर आ रहे हैं। खड़गे के नॉर्थ इंडिया चुनाव प्रभारी राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राजस्थान के चारों एजेंट्स की वर्चुअल बैठक ली। इसमें चुनाव के दौरान ड्यूटी और रोल के बारे में समझाते हुए ट्रेनिंग दी है। चुनाव के वक्त डेलीगेट वोटर्स के मतदान से लेकर बैलेट बॉक्स सील होने और दिल्ली रवाना होने तक उनकी जिम्मेदारियां समझाई गई हैं। शाम चार बजे वोटिंग खत्म होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में बैलेट बॉक्स सील करेंगे। शाम को सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स बैलेट बॉक्स को लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। देर रात तक दिल्ली में एआईसीसी ऑफिस पहुंचकर उन्हें जमा करवा देंगे। जहां एक स्ट्रॉन्ग रूम में बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे। उन्नीस अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर दोनों ही खुद राजस्थान में अपना चुनाव प्रचार करने व्यक्तिगत रूप से नहीं आए। दोनों के रिकॉर्डेड वायस कॉल सभी 414 पीसीसी डेलीगेट्स के पास पहुंची हैं। दोनों ने खुद को वोट की अपील की। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के विजन के साथ वोट कास्ट की अपील की गई है।

Tags: Congresscongress national presidentCongress PartyCongress Politicscongress presidentjaipurNews1IndiarajasthanShashi Tharoor
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Next Post

अलीगढ़: मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ते नजर आए दर्जनों मुसलमान, Video पर मचा बवाल तो दी ये सफाई

UP Politics: BJP का मिशन 'पसमांदा' शुरू, आंकड़ो से जानिए ये मिशन क्यों है जरुरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In