Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

चुनावों में हार के बाद बहक गए हैं अखिलेश, मंत्री गिरीश यादव ने कसा तंज

by Web Desk
August 31, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सामाजिक भेदभाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सपा प्रमुख विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद बहक गए हैं। उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। इसका असर उनके बयानों में नजर आ रहा है।

गिरीश यादव ने कहा कि वह (अखिलेश) उत्तर प्रदेश में बीते पांच वर्षों में आए बदलाव को जान बूझकर महसूस नहीं कर रहे हैं। उनकी मनोस्थिति राहुल गांधी की तरह हो गई है। जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके बयानों की वजह से देश की जनता गम्भीरता से नहीं लेती, उसी तरह अखिलेश यादव भी अपने हास्यास्पद बयानों की वजह से साख खो चुके हैं।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

अखिलेश को नकार चुकी है जनता

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में कमल किशोर कठेरिया की एक किताब का विमोचन कर रहे थे। तब उन्होंने कहा कि भारत जैसा सामाजिक भेदभाव दुनिया में कहीं नहीं है। यहां धर्म बदल जाता है, जाति नहीं। पिछड़ों, दलितों, वंचितों को उनका हक और सम्मान दिलाने की यह लड़ाई लम्बी और कठिन जरूर है, पर उम्मीद है कि हम यह लड़ाई जीतेंगे। अखिलेश के इस बयान पर गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि उनकी समस्या ये है कि वह अब तक खुद को प्रदेश का मुख्यमंत्री ही समझते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के सुरक्षित हाथों में है। उत्तर प्रदेश के वोटरों ने लगातार दूसरी बार उनकी विचारधारा, उनके बयानों और उनकी छवि को नापसंद कर दिया है। उन्हें जनादेश का सम्मान करते हुए झूठ बोलने की आदत पर विराम लगाना चाहिए। क्योंकि उनके झूठ से अब जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला और न ही उनका कुछ भला होने वाला है।

दलितों-वंचितों को केंद्र में रखकर बन रहीं योजनाएं

गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार दलितों और वंचितों के हितों के लिए काम कर रही हैं। प्रदेश में जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनके केंद्र बिंदु में दलित, पिछड़े और वंचित समाज ही है और उन्हें न सिर्फ पूरे सम्मान के साथ इसका फायदा मिला है, बल्कि उनके जीवन स्तर में पहले की तुलना में काफी बदलाव आया है। उन्हें शिक्षा से लेकर नौकरियों तक में प्रमुखता दी जा रही है। प्रदेश सरकार के कार्यों और योजनाओं में सामाजिक न्याय की प्रवृत्ति प्रबल रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी को प्रत्येक धर्म, जाति, तबके का वोट मिला है। पूरा प्रदेश जानता है कि अखिलेश यादव सिर्फ दलितों और वंचितों की बात करते हैं, लेकिन अपने कार्यकाल में उन्होंने न उनके लिए कुछ किया और न ही उनकी कभी ऐसी नीयत रही है।

Tags: Akhilesh YadavGirish YadavNews1IndiaRahul Gandhi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post

आयकर विभाग की दिल्ली से लखनऊ तक 22 ठिकानों पर छापेमारी, सरकारी अधिकारी निशाने पर 

मुस्कान बेबी ने लगाए ऐसे ठुमके, जिसे देख स्टेज पर चढ़ लोगों ने काटा गरदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist