Saturday, June 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

Agra: नगर निगम ने Taj Mahal पर लगाया 1.47 लाख का गृहकर, ASI को टैक्स जमा करवाने के लिए 15 दिन का नोटिस जारी

by Muskaan Rajput
December 20, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: सात अजूबों में से एक ताजमहल देखने के लिए हर साल लाखों लोग आगरा जाते हैं. यानी आगरा में घूमने वाली सबसे पहली जगह ताजमहल ही है. ताजमहल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. आगरा नगर निगम अब विश्व धरोहर स्थल ताजमहल से भी हाउस टैक्स की वसूली करेगा. ताजमहल का हाउस टैक्स 1.47 लाख रुपये 15 दिन में जमा करने के लिए नगर निगम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को नोटिस जारी किया है.

गृहकर जमा कराने के लिए 15 दिन का दिया नोटिस

दरअसल आज से 102 साल पहले 1920 में ताजमहल को राष्ट्रीय महत्व का संरक्षित स्मारक घोषित किया गया था, तब से यह पहली बार है कि ताजमहल के हाउस टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. आगरा नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी की ओर से 25 नवंबर को पुरातत्व विभाग ताज गार्डन को पूर्वी गेट ताजमहल के नाम से नोटिस जारी किया गया है. एएसआई को यह नोटिस हाल ही में मिला है.

RELATED NEWS

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

June 18, 2026
Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

June 18, 2026

ताजमहल पर 1.47 लाख का गृहकर एएसआई को नोटिस

इस संबंध में वहां के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल (Taj Mahal) और एत्माद्दौला का हाउस टैक्स (house tax) जमा करने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किया है, उन्हें दिखाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आगरा में विभाग की एकमात्र संपत्ति मॉल रोड स्थित कार्यालय है, जबकि स्मारक भारत सरकार की संपत्ति हैं. विभाग सिर्फ उनकी देखरेख करता है.

जारी हुए नोटिस में गड़बड़ी की जताई जा रही आशंका

दरअसल, साई कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से सैटेलाइट मैपिंग के जरिए सर्वे करने के बाद नोटिस जारी किया गया है. इसमें भी गड़बड़ी बताई जा रही है. अब गलत नोटिस में सुधार कर मामले की जांच की जा रही है. निगम द्वारा जारी नोटिस में 31 मार्च 2022 तक ताजमहल पर हाउस टैक्स 88784 रुपये और उस पर 47943 रुपये का ब्याज दिखाया गया है. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए हाउस टैक्स 11098 रुपये दर्शाया गया है. नोटिस में एक रुपये प्रत्येक का शुल्क दर्शाने वाले नोटिस में कुल हाउस टैक्स 147826 रुपये जमा करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें – Noida: पिता का आरोप- एनस्थीसिया के ओवरडोज से गयी अधीक्षा की जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tags: AgraASIhouse taxtaj mahalTaj Mahal TaxUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

Electricity Demand: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, 2026-27 में यूपी देश में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

Electricity Demand: भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय विद्युत...

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा...

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Malaria Free Mission: कालाजार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद...

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Next Post

Delhi Dengue Case: दिल्ली में डेंगू मच्छर के डंक का कहर, नगर निगम रिपोर्ट में मरीजों के आंकड़े देख उड़ जाएंगे आपके होश

UP Politics: पूर्व पीएम अटल की जयंती पर ओपी राजभर अपनी पार्टी को लेकर करने जा रहे हैं ये बड़ा फैसला, सपा नेता ने किया ये बड़ा दावा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist