आज पीएम मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान से 5G सर्विस की शुरूआत की। पीएम ने अपने लंबे चौड़े संबोधन में 5G से जुड़ी सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। वहीं इस पर भी राजनीति तेज हो गई है। दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी के राज में 5G की शुरूआत तो पहले ही हो गई थी। जनता को तो पहले से ही 5G मिल रहा है। ऐसा बोलते हुए उन्होंने 5G की फुल फॉर्म लिखी। उनके अनुसार 5G का मतबल कुछ ऐसे है- G-गरीबी, G-घोटाला, G-घपला, G-घालमेल, G-गोरखधंधा ये तो BJP के राज में 5G पहले से ही मिल रहा है।
आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2022 को पीएम मोदी ने 5 जी के साथ ही डिजिटल इंड़िया को नई उड़ान दी है। वहीं 5G की लॉन्चिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया था। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
बता दें कि दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, गांधीनगर, चेन्नई, गुरुग्राम, कोलकाता, हैदराबाद, जामनगर, पुणे, लखनऊ इन 13 शहरों में 5G सर्विस की शुरूआत हुई
जियो और एयरटेल दोनों कंपनियां के दावे के अनुसार 5G सर्विस में 4G के मुकाबले 10 गुना फास्ट स्पीड मिलेगी। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि अगल दो साल यानी 2024 तक पूरे भारत में 5G सर्विस की शुरुआत हो जाएगी। वहीं सरकार 5G लॉन्च के तुरंत बाद 6G लॉन्चिंग की तैयारी में जुट जाएगी। 6G के लिए भारत सरकार ने पहले ही काम शुरू कर है।




















