मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मुहर्रम के गेट को हटवाने के लिये धरने पर बैठे राजा भैया के पिता को मिली हिंदू महासभा का साथ

by Web Desk
अगस्त 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह मुहर्रम पर बने गेट को हटाने की मांग को लेकर बीते 20 घंटे से धरने पर बैठे हैं. भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह को मनाने के लिए आधी रात को डीएम और एसपी धरना स्थल पहुंचे मगर उन्हें कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी. बुधवार की रात डीएम और एसपी उदय प्रताप सिंह को धरना खत्म करने के लिए मनाने पहुंचे थे, एक घंटे तक राजा उदय प्रताप से उनकी बातचीत हुई, मगर राजा गेट नहीं हटाने तक धरना देने पर अड़े रहे. इस तरह दोनों को वापस बैरंग लौटना पड़ा.

धरना स्थल पर पहुंचे डीएम और एसपी ने प्रताप के साथ खाया खाना

दरअसल, धरना स्थल पर पहुंचे डीएम और एसपी ने राजा उदय प्रताप के साथ खाना भी खाया. उन दोनों ने राजा उदय प्रताप सिंह को एक घंटे तक धरना खत्म करने के लिए मनाया, मगर राजा उदय प्रताप सिंह ने कोई बात नहीं मानी और धरना जारी रखा और फिर डीएम और एसपी को बैरंग लौट गए. बता दें कि राजा उदय प्रताप सिंह का धरना कुंडा तहसील के परिसर में अपने समर्थको संग जारी है, जिसको लेकर जिला प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है.

RELATED NEWS

Toxic Advance Booking: यश की ‘टॉक्सिक’ के एडवांस बुकिंग से मुंबई में मची धूम,सुबह से लेकर देर रात तक बढ़े कई शो

Toxic Advance Booking: यश की ‘टॉक्सिक’ के एडवांस बुकिंग से मुंबई में मची धूम,सुबह से लेकर देर रात तक बढ़े कई शो

अगस्त 25, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

अगस्त 25, 2026
समर्थकों के साथ धरना दे रहे उदय प्रताप सिंह. 
Social Media

राजा उदय प्रताप धरने पर डटे हुए हैं

कुंडा से बाहुबली विधायक राजा भैया ऊर्फ रघुराज प्रताप सिंह के पिता राजा उदय प्रताप सिंह और प्रशासन के बीच में विशेष समुदाय के गेट को लेकर रार छिड़ गई है. राजा भैया के पिता और भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह बुधवार को कुंडा तहसील पर धरने पर बैठ गए. इसके बाद प्रशासन में खलबली मच गई. इसी बीच रात करीब 9:30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के बेटे युवराज सिंह व बृजराज सिंह अपने बाबा के समर्थन में धरना स्थल कुंडा तहसील पहुंच गए।

इस बीच डॉक्टरों की टीम ने राजा उदय प्रताप का मेडिकल चेकअप किया, जिसमें राजा उदय की बीपी लो बताई गई. वहीं धरना स्थल पर राजा भैया के दोनों बेटे भी पहुंचे और 5 घंटे तक अपने दादा जी के साथ रहे. वहीं एमएलसी अक्षय प्रताप भी तहसील परिसर पहुंच कर आधी रात राजा उदय प्रताप का हाल चाल लिया.

गौरतलब है कि राजा उदय प्रताप सिंह बुधवार सुबह 10 बजे धरने पर बैठ गए. उनकी मांग है कि कुंडा के शेखपुर गांव में लगा मजहबी गेट को हटाया जाए, जिसके नीचे से आने जाने को लेकर हिन्दू समुदाय के लोग मजबूर हैं. गेट नहीं हटाने तक राजा उदय धरना पर बैठे रहेंगे. वहीं राजा उदय प्रताप के धरने के चलते तहसील परिसर में एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है. राजा उदय प्रताप धरने पर डटे हुए हैं.

हिन्दू महासभा ने राजा उदय प्रताप के धरने का किया समर्थन

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कुंडा में राजा उदय प्रताप सिंह द्वारा दिए गए धरने का समर्थन किया है। गुरुवार दोपहर संगठन के प्रवक्ता ने बयान जारी कर वहां प्रतिनिधिमंडल भेजने और मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ में कुंडा के विधायक राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह ने कुंडा तहसील परिसर में बुधवार को धरना दिया। वो शेखपुर आशिक गांव में समुदाय विशेष द्वारा मोहर्रम पर मस्जिदनुमा गेट बनाने का विरोध कर रहे थे। अब राजा की इस मांग पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने उनका समर्थन किया है।
प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि उनके संगठन के लोग वहां जाकर स्थिति देखेंगे। प्रशासन से राजा की मांगें पूरा करने को कहेंगे। त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Toxic Advance Booking: यश की ‘टॉक्सिक’ के एडवांस बुकिंग से मुंबई में मची धूम,सुबह से लेकर देर रात तक बढ़े कई शो

Toxic Advance Booking: यश की ‘टॉक्सिक’ के एडवांस बुकिंग से मुंबई में मची धूम,सुबह से लेकर देर रात तक बढ़े कई शो

by Sadaf Farooqui
अगस्त 25, 2026

Toxic Advance Booking: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना  टूटे स्टॉक्स

Sugar Stocks: सरकार के कौन से नए इंपोर्ट नियम से चीनी शेयरों में आया भूचाल, कितना टूटे स्टॉक्स

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Sugar Stocks Under Pressure: मंगलवार को चीनी कंपनियों के शेयरों में अचानक भारी बिकवाली देखने को मिली। बलरामपुर चीनी मिल्स,...

Cricket Protest: यूपी में एक नहीं तीन रणजी टीमें बनाने की मांग, इकाना स्टेडियम में जुटें 250 क्रिकेटर किया प्रदर्शन

Cricket Protest: यूपी में एक नहीं तीन रणजी टीमें बनाने की मांग, इकाना स्टेडियम में जुटें 250 क्रिकेटर किया प्रदर्शन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Cricket Protest: उत्तर प्रदेश में क्रिकेटरों के लिए ज्यादा अवसर की मांग अब प्रदर्शन तक पहुंच गई है। रविवार को...

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

The Speed Mystery: श्रीलंका की पहली पारी में प्रभात जयसूर्या का विकेट भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने लिया। उन्होंने जयसूर्या...

Next Post

PNB: कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, एक ही खाते में 10 बार टेबलेट के पैसे हुए ट्रांसफर

Maharashtra Politics: नड्डा के ‘वार’ पर शिवसेना का पलटवार, कौवे के ‘श्राप’ से गाय नहीं मरती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist