बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

शमी के एक ओवर में ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया, हारे हुए मैच में जीता भारत

by Vikas Baghel
अक्टूबर 17, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

मोहम्मद शमी हैं तो किस बात की गमी है, शायरी थोड़ी अजीब लगी होगी लेकिन फिलहाल मोहम्मद शमी(Mohammad Shami) ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा कर रखा है।
पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले भारतीय टीम ने अपना पहला अभ्यास मैच पिछले साल की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला और 6 रनों से मैच को जीता भी।

मैच में हुआ तो बहुत कुछ और पूरे उसका पूरा हाइलाइट हम आपको जरूर बताएंगे लेकिन सबसे पहले बात करते हैंं इस मेैच में सबसे ज्याद लाइमलाइट में आए मोहम्मद शमी की। शमी ने ना तो बैटिंग की और ना ही कोई पूरा स्पैल, उन्होनें सिर्फ एक ओवर किया वो भी पारी का सबसे आखरी और महत्वपूर्ण ओवर। एक साल से अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच ना खेलने वाले शमी ने ऑस्ट्रेलिया को अपने शिकंजे में कुछ इस कदर लिया जैसे कोई सांप किसी चूहे को धीरे-धीरे निगल जाता है। आखरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए मात्र 11 रन चाहिए थे और उसके पास विकेट भी भरपूर थे ऐसे में लग तो कुछ ऐसा रहा था कि ऑस्ट्रलिया आसानी से इस प्रैक्टिस मैच को जीत लेगी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने मानो अपना हुकुम का इक्का इसी समय के लिए बचा कर रखा था।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
Image Credit – BCCI (Twitter)

शमी को पारी का 20 वां ओवर करने के लिए बुलाया गया, इससे पहले वे मैदान से बाहर बैठे हुए थे। शमी के इस ओवर की हर गेंद को अब जरा आप बारीकी से समझिए

पहली गेंद: पैट कमिंस स्ट्राइक पर थे, शमी ने लो फुल टॉस डाली और मकिंस ने 2 रन ले लिए।

दूसरी गेंद: कमिंस ही स्ट्राइक पर थे, शमी ने यॉर्कर डाली लेकिन फिर से कमिंस ने 2 रन दौड़ लिए।

तीसरी गेंद: कमिंस फिर से स्ट्राइक पर थे इस बार उन्होनें कड़क शॉट लगाया लेकिन किंग कोहली ने उड़ते हुए शानदार कैच लपक लिया।

चौथी गेंद: चौथी गेंद पर एश्टन एगर को पहली ही बॉल पर शमी ने ही रनआउट रनआउट किया।

पांचवीं गेंद: अब जीत के लिए ऑस्ट्रलिया को 2 बॉल पर 7 रन चाहिए थे। शमी ने एक और शानदार यॉर्कर डाली। जोश इंग्लिस इस बॉल पर बुरी तरह बीट हुए और क्लीन बोल्ड हो गए।

छठवीं गेंद: अब आखिरी बॉल पर 7 रन चाहिए थे, लेकिन शमी ने एक और इन स्विंग डाली और केन रिचर्ड्सन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

भारत को इस मेैच में उस गेंदबाज ने अकेले दम पर जीत दिलाई जिस गेंदबाज को BCCI ने टीम का हिस्सा भी नहीं बनाया था, वो तो जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो गए, वरना शमी के लिए ऑस्ट्रेलिया आना शायद इस साल तो मुमकिन नहीं था।

खैर अगर मैच पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। भारत ने केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए। इन दोनों के अलावा दिनेश कार्तिक ने 20, विराट कोहली ने 19 और रोहित शर्मा ने 15 रन बनाए।

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिचेल मॉर्श और कप्तान एरोन फिंच ने तेज शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 41 रन जोड़े। भुवनेश्वर कुमार ने मॉर्श को बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। मॉर्श ने 18 गेंदों पर 4 चौके और 2 छ्क्के की बदौलत 35 रन बनाए। मॉर्श के बाद बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने कुछ खास नहीं किया और 11 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि एक तरफ से फिंच ने आक्रमण जारी रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया। 16वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल 23 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का दूसरा शिकार बनें। मार्कस स्टॉइनिस कुछ खास नहीं कर सके और केवल 7 रन बनाकर चलते बने।19वें ओवर में हर्षल पटेल ने फिंच को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई और 20वें ओवर की पूरी कहानी तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं।

खैर आगे बढतें हैं और बात करते हैं 23 अक्टूबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की। एक तरफ भारत ने पहला प्रैक्टिस मैच जीत लिया नहीं पाकिस्तान को इग्लैंड के हाथों पहले प्रैक्टिस मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन 23 तारीख को दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ असली मायने में टी20 विश्व कप के अपने अभियान की शुरूआत करेंगीं।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs ausmohammad shamiRohit Sharmat20 world cupt20 world cup 2022
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़े दैनिक राशिफल

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया युगांडा में फैले इबोला संक्रमण के लिए तैयार करेगा Ebola Vaccine

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In